Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प

कभी पेट पालने के लिए ट्रेनों में यात्रियों के सामने हाथ फैलाने की मजबूरी थी, न सिर छिपाने के लिए अपना ठिकाना और न ही भविष्य की कोई निश्चित राह। लेकिन वक्त बदला, संघर्ष ने रंग दिखाया और आस्था ने हौसला दिया। आज वही सोनल कुमार मंडल रघुनाथपुर में अपने घर की मालकिन हैं। उनकी जिंदगी में आए इस बदलाव की कहानी इस बार छठ घाट पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प

__ घर से निकाले जाने के बाद अनजान शहर में शुरू हुआ था संघर्ष, आज अपने घर में पूरे विधि-विधान से करती हैं छठ व्रत; घाट पर किन्नर समाज की एकजुटता और श्रद्धा बनी आकर्षण का केंद्र

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर।

कभी पेट पालने के लिए ट्रेनों में यात्रियों के सामने हाथ फैलाने की मजबूरी थी, न सिर छिपाने के लिए अपना ठिकाना और न ही भविष्य की कोई निश्चित राह। लेकिन वक्त बदला, संघर्ष ने रंग दिखाया और आस्था ने हौसला दिया। आज वही सोनल कुमार मंडल रघुनाथपुर में अपने घर की मालकिन हैं। उनकी जिंदगी में आए इस बदलाव की कहानी इस बार छठ घाट पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। आठ वर्षों से लगातार छठी मइया का व्रत कर रहीं सोनल ने रघुनाथपुर घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर अपने पुराने संकल्प को एक बार फिर निभाया। किन्नर समाज से जुड़ी सोनल कुमार मंडल पेशे से आर्केस्ट्रा डांसर हैं। उनके जीवन का संघर्ष बंगाल स्थित अपने पैतृक घर से बेदखल किए जाने के बाद शुरू हुआ।

ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प

अपनी पहचान के कारण परिवार से अलग होने की पीड़ा लेकर करीब आठ वर्ष पहले वे रघुनाथपुर पहुंचीं। अनजान शहर में न कोई परिचित था और न ही रोजगार का कोई साधन। ऐसे कठिन दौर में उन्हें ट्रेनों में यात्रियों से भीख मांगकर अपना गुजारा करना पड़ा। रहने और खाने की चिंता के बीच उन्होंने छठी मइया से बेहतर जिंदगी, सम्मान और स्थायी आशियाने की मन्नत मांगी थी। सोनल बताती हैं कि समय के साथ उनकी मेहनत रंग लाने लगी। आर्केस्ट्रा में काम करते हुए उन्होंने धीरे-धीरे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की। मेहनत और हौसले के दम पर रघुनाथपुर में जमीन खरीदी और अपना मकान बनवाया। कभी जिस शहर में सिर छिपाने की जगह नहीं थी, आज वहीं उनका अपना घर और परिवार जैसा सामाजिक दायरा है। अपनी मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने हर साल छठ व्रत करने का संकल्प लिया, जिसे आठ वर्षों से लगातार निभा रही हैं।

ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प

इस बार भी सोनल ने नहाय-खाय से लेकर खरना, संध्या अर्घ्य और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने तक पूरे पारंपरिक विधि-विधान के साथ अनुष्ठान पूरा किया। घाट पर जब वे भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रही थीं, तब श्रद्धालुओं के बीच उनकी संघर्ष यात्रा की चर्चा होती रही। इस दौरान किन्नर समाज की निक्की नायर समेत कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। समुदाय के लोगों ने सोनल का उत्साह बढ़ाया और उनके संकल्प की सराहना की। सोनल ने कहा कि छठी मइया के प्रति उनकी श्रद्धा ने मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत दी। उनके लिए छठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि संघर्ष के दिनों में मांगी गई मन्नत पूरी होने पर कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। अर्घ्य के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भी वितरित किया। रघुनाथपुर घाट पर सोनल की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि आस्था और आत्मसम्मान का किसी जाति, वर्ग या लैंगिक पहचान से कोई बंधन नहीं होता। इंसान की पहचान उसके संघर्ष, मेहनत और कर्म से बनती है।

ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।