Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भाजपा विधायक आनंद मिश्रा के नेतृत्व में बक्सर के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री एवं फलों का वितरण किया गया। भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम में व्रतियों को सूप, नारियल, साड़ी तथा विभिन्न प्रकार के फल भेंट किए गए। इस पहल का उद्देश्य छठ व्रतियों को सहयोग प्रदान करने के साथ पर्व की खुशियों में सहभागी बनना था। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक वितरण कार्य में हिस्सा लिया और छठ व्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण

__ पंचमुखी हनुमान मंदिर में भाजपा की पहल, सूप, नारियल, साड़ी और फल पाकर व्रतियों के खिले चेहरे; विधायक ने बताया सामाजिक समरसता का महापर्व

केटी न्यूज/बक्सर। 

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भाजपा विधायक आनंद मिश्रा के नेतृत्व में बक्सर के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री एवं फलों का वितरण किया गया। भाजपा जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम में व्रतियों को सूप, नारियल, साड़ी तथा विभिन्न प्रकार के फल भेंट किए गए। इस पहल का उद्देश्य छठ व्रतियों को सहयोग प्रदान करने के साथ पर्व की खुशियों में सहभागी बनना था। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक वितरण कार्य में हिस्सा लिया और छठ व्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सदर विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का ऐसा महापर्व है, जो सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करता है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को छठी मैया का व्रत करने का सौभाग्य मिलता है, वे निश्चित रूप से भाग्यशाली हैं। वहीं, जिनके घरों में किसी कारणवश छठ व्रत नहीं होता, वे भी पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ व्रतियों की मदद करते हैं।

छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण

विधायक ने कहा कि यही इस महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें जाति, वर्ग और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। छठी मैया की कृपा व्रत करने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ उन सभी लोगों पर भी बनी रहती है, जो श्रद्धा और विश्वास के साथ इस पर्व में सहयोग करते हैं।उन्होंने सभी छठ व्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए छठी मैया से जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष केदारनाथ तिवारी, मिठाई सिंह, शिवजी खेमका, चौधरी राम विनोद राय, राजेंद्र सिंह, ज्वाला सैनी, सुमन श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, विकास मिश्रा, अक्षय कुमार ओझा, बटेश्वर मिश्र, सुशील उपाध्याय, नवीन राय, दिलीप उपाध्याय, हीरालाल पांडे, नीलम सहाय, श्यामला पाठक, रूपेश दुबे, पवन चौरसिया, मयंक राज और भाजपा मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।