Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई

जिले में उर्वरक वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अब खेतों में पराली जलाने की घटना सामने आने पर सिर्फ संबंधित किसान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार कृषि कर्मियों की जवाबदेही भी तय होगी। संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार पर कार्रवाई की जाएगी।

पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई

__ उर्वरक वितरण में मनमानी रोकने के लिए डीएम सख्त, प्लॉट और रकबे के सत्यापन के बाद ही मिलेगा खाद; वैकल्पिक फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर

केटी न्यूज/बक्सर।

जिले में उर्वरक वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अब खेतों में पराली जलाने की घटना सामने आने पर सिर्फ संबंधित किसान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार कृषि कर्मियों की जवाबदेही भी तय होगी। संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार पर कार्रवाई की जाएगी।

पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई

वहीं, उर्वरकों की कालाबाजारी और दूसरे राज्यों में अवैध ढंग से आपूर्ति रोकने के लिए भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। जिलाधिकारी साहिला ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई

शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स, फसल अवशेष प्रबंधन अंतर्विभागीय कार्य समूह तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अनुश्रवण एवं शिकायत निवारण समिति समेत विभिन्न कृषि समितियों की बैठक हुई। इसमें डीडीसी निहारिका छवि, जिला कृषि पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई

रकबे के हिसाब से मिलेगा उर्वरक, पंचायतों में लगेंगे शिविर

उर्वरक वितरण की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि किसानों के खेतों के प्लॉट और रकबे का सत्यापन करने के बाद ही बुआई की वास्तविक जरूरत के अनुसार खाद का उठाव सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर किसानों की आवश्यकता का आकलन करने को कहा गया। वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी को सीमावर्ती इलाकों से उर्वरकों की दूसरे राज्यों में होने वाली अवैध आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश दिया गया।

पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई

परंपरागत खेती के साथ नई फसलों पर जोर

किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को विविधतापूर्ण बनाने के लिए उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी को एवोकाडो, ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने का निर्देश मिला। इसके अलावा धनिया, मेथी सहित अन्य मसाला फसलों के उत्पादकों को मसाला उद्योग से जोड़ने तथा आत्मा के सहयोग से तुलसी, अजवाइन, रोजमेरी जैसी सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देने को कहा गया।

पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई

मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार हो खाद का इस्तेमाल

डीएम ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि किसानों को दिए गए कार्ड के आधार पर खेतों में उर्वरकों के इस्तेमाल की निगरानी की जाए। किसानों को मिट्टी की जरूरत और अनुशंसित मात्रा के अनुरूप ही खाद डालने के लिए जागरूक किया जाए। पराली प्रबंधन को लेकर डीएम ने दो टूक कहा कि खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर संबंधित किसानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी और लापरवाही बरतने वाले कृषि कर्मियों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने किसानों से पराली नहीं जलाने, बल्कि उसका उपयोग जैविक खाद के रूप में करने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।