Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Keshav Times

79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल

निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), डुमरांव से करीब 79 लाख 16 हजार रुपये मूल्य की एल्युमिनियम एच-बीम समेत अन्य निर्माण सामग्री चोरी होने के मामले में कंपनी अधिकारियों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में किए गए दावे पुलिस के गले नहीं उतर रहे हैं।

79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल

__ सीसीटीवी फुटेज में दिखा सिर्फ एक संदिग्ध, भारी-भरकम एल्युमिनियम बीम की ढुलाई बिना बड़े वाहन के कैसे हुई? सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी के बावजूद चोरी ने खड़े किए गंभीर सवाल

केटी न्यूज/डुमरांव।79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल

निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), डुमरांव से करीब 79 लाख 16 हजार रुपये मूल्य की एल्युमिनियम एच-बीम समेत अन्य निर्माण सामग्री चोरी होने के मामले में कंपनी अधिकारियों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में किए गए दावे पुलिस के गले नहीं उतर रहे हैं। पुलिस को इस बात पर खासा संदेह है कि इतनी बड़ी मात्रा में भारी-भरकम निर्माण सामग्री की चोरी को महज एक व्यक्ति कैसे अंजाम दे सकता है? कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज ने भी जांच अधिकारियों की शंकाएं कम करने के बजाय कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल

__ फुटेज में एक व्यक्ति, कहानी में कई पेंच

पुलिस सूत्रों की मानें तो कंपनी अधिकारियों ने चोरी से संबंधित जो सीसीटीवी फुटेज दिखाया है, उसमें कथित तौर पर सिर्फ एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। फुटेज भी काफी छोटा है, जिससे चोरी की पूरी घटना और उसके तौर-तरीकों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पा रहा है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि अकेला व्यक्ति इतनी बड़ी मात्रा में एल्युमिनियम बीम को परिसर से बाहर कैसे ले गया? क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या चोरी की घटना को अंजाम देने में किसी वाहन का इस्तेमाल हुआ था? इन बिंदुओं पर पुलिस गंभीरता से पड़ताल कर रही है।79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल

__ बिना भारी वाहन के ढुलाई कैसे हुई?

पुलिस अधिकारियों के लिए सबसे अहम सवाल चोरी गई सामग्री की ढुलाई को लेकर है। एल्युमिनियम की भारी-भरकम बीम को बड़ी मात्रा में बिना किसी भारी वाहन की मदद के परिसर से बाहर ले जाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं दिखता। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि यदि वाहन का इस्तेमाल हुआ तो तीन निकास द्वारों पर तैनात सुरक्षा गार्डों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? क्या गेट से निकलने वाले वाहनों की जांच नहीं होती थी या फिर सुरक्षा निगरानी में कहीं गंभीर चूक हुई79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल

__ कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के दायरे में

चारों तरफ चाहरदीवारी, ऊपर कटीले तार, सीसीटीवी कैमरे और प्रत्येक शिफ्ट में पांच से छह सुरक्षा गार्डों की तैनाती के दावों के बीच लाखों की सामग्री चोरी होना कंपनी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस अब चोरी की वास्तविक अवधि, फुटेज की प्रामाणिकता, वाहनों की आवाजाही और स्टॉक रजिस्टर की भी जांच कर सकती है। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है,79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल

लेकिन इतना तय है कि जांच का दायरा अब सिर्फ चोरों की पहचान तक सीमित नहीं रहेगा। 79 लाख की सामग्री परिसर से बाहर निकल गई और सुरक्षा व्यवस्था को भनक तक नहीं लगी, आखिर इसकी जवाबदेही कौन लेगा

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।