Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

यूडीआईडी कार्ड वाले को ही मिलेगी पेंशन की सुविधा

जिले में बहुत से दिव्यांग ऐसे हैं, जो पेंशन योजना से वंचित हैं। इसका मुख्य कारण यूडीआईडी कार्ड का नहीं बनना। इसी को लेकर सरकारी आदेश के आलोक में प्रखंडों में दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यूडीआईडी कार्ड वाले को ही मिलेगी पेंशन की सुविधा

यूडीआईडी कार्ड वाले को ही मिलेगी पेंशन की सुविधा

10 मई 2025 को प्रखंड कार्यालय में लगेगा दिव्यांगता शिविर 40 हजार हैं जिले में दिव्यांग

 केटी न्यूज, डुमरांव

जिले में बहुत से दिव्यांग ऐसे हैं, जो पेंशन योजना से वंचित हैं। इसका मुख्य कारण यूडीआईडी कार्ड का नहीं बनना। इसी को लेकर सरकारी आदेश के आलोक में प्रखंडों में दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यूडीआईडी कार्ड वाले को ही मिलेगी पेंशन की सुविधा

इसी कड़ी में डुमरांव प्रखंड के दिव्यांगों को लाभ पहुंचाने के लिये 10 मई 2025 को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र बक्सर के प्रभारी जीतेन्द्र ठाकुर ने देते हुए बताया की लगने वाले शिविर में दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिये फार्म भरवाए जाएंगे, फिर उनका डाक्टर जांच करेंगे फिर उन्हें बक्सर रेफर किया जाएगा, जहां उनकी जांच के अधार पर यूडीआईडी कार्ड बनाया जाएगा।

यूडीआईडी कार्ड वाले को ही मिलेगी पेंशन की सुविधा

 विदित हो की जिले 40 हजार दिव्यांग तो हैं, लेकिन अधिकांश का यूडीआईडी कार्ड नहीं बन पाया है, जिससे वे पेंशन से लेकर सरकारी लाभ पाने से वंचित रहे जाएंगे। दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष अगस्त उपाध्याय ने बताया की लगने वाले शिविर की अधिकारिक तौर पर प्रचार-प्रसार तो किया ही जा रहा है, हमलोग भी इसमें इसमें सक्रीय भूमिका निभा रहे हैं।

यूडीआईडी कार्ड वाले को ही मिलेगी पेंशन की सुविधा

मालूम हो कि अधिकांश विधवा, दिव्यांग और बुजुर्ग को पेंशन का लाभ मिलता है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो इस योजना से वंचित हैं। अगस्त उपाध्याय, बिशोका चंद्र का कहना है कि हमलोगों की तरफ से कोशिश किया जा रहा है कि लगने वाले शिविर में सभी लोग पहुंचे। उनके शिविर में आने से ही सारी समस्या का निदान निकल जाएगा।

यूडीआईडी कार्ड वाले को ही मिलेगी पेंशन की सुविधा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।