Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब
Keshav Times

बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार

शादी-विवाह में लाखों रुपये के दहेज, महंगे उपहार और भव्य आयोजन को सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़ने की परंपरा के बीच बक्सर में एक ऐसी शादी संपन्न हुई, जिसने समाज को नई सोच अपनाने का संदेश दिया। भोजपुर जिले के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह ने महज 501 रुपये का तिलक स्वीकार कर दहेज मुक्त विवाह की मिसाल पेश की।

बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार

__दहेज और दिखावे से दूर सादगीपूर्ण विवाह बना चर्चा का विषय, शिक्षित समाज से कुरीति खत्म करने की अपील; बिना किसी अतिरिक्त लेन-देन के संपन्न हुईं शादी की रस्में

केटी न्यूज/बक्सर।

शादी-विवाह में लाखों रुपये के दहेज, महंगे उपहार और भव्य आयोजन को सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़ने की परंपरा के बीच बक्सर में एक ऐसी शादी संपन्न हुई, जिसने समाज को नई सोच अपनाने का संदेश दिया। भोजपुर जिले के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह ने महज 501 रुपये का तिलक स्वीकार कर दहेज मुक्त विवाह की मिसाल पेश की। बक्सर के जय प्रकाश मैरेज हॉल में आयोजित इस विवाह समारोह में न तो दहेज की कोई मांग हुई और न ही किसी तरह का अतिरिक्त लेन-देन। सादगी और सामाजिक संदेश के साथ संपन्न हुई इस शादी की समारोह में मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की।

बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार

भोजपुर जिले के पीरो नगर अंतर्गत दुसाधी बधार निवासी मोती लाल सिंह एवं मीना देवी के पुत्र हरेंद्र सिंह का विवाह बक्सर जिले के चरित्रवन स्थित धोबी घटवा निवासी ब्रज किशोर सिंह एवं शांति देवी की पुत्री शोभा कुमारी के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह में दोनों परिवारों के रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान एक अतिथि ने बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए गुरहथी की रस्म अदा की। उन्होंने कहा कि 501 रुपये के तिलक में विवाह संपन्न कराना गर्व और खुशी की बात है। ऐसी पहल समाज के अन्य परिवारों को भी दहेज मुक्त शादी के लिए प्रेरित करेगी।

बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार

__पढ़े-लिखे समाज से उठी दहेज प्रथा छोड़ने की आवाज

समारोह में दहेज प्रथा को लेकर समाज की सोच बदलने की जरूरत पर भी गंभीर चर्चा हुई। जगदीशपुर के पूर्व विधायक ने कहा कि आज शिक्षा और जागरूकता का स्तर बढ़ने के बावजूद समाज के शिक्षित वर्ग में भी दहेज की मांग की प्रवृत्ति बनी हुई है। अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और प्रोफेसर जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के विवाह में भी नकद राशि और महंगे सामान की मांग की जाती है। जब समाज का जिम्मेदार और शिक्षित तबका ही इस कुरीति को बढ़ावा देगा, तो नई पीढ़ी को इससे मुक्ति कैसे मिलेगी? उन्होंने कहा कि दहेज लेना और देना दोनों कानूनन अपराध हैं। हालांकि, केवल कानून बनाने से इस सामाजिक बुराई को समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए परिवारों को अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाना होगा। समाज के प्रभावशाली और शिक्षित लोगों को खुद उदाहरण प्रस्तुत करना होगा, तभी दहेज जैसी कुप्रथा पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार

__विवाह को सौदा नहीं, संस्कार और रिश्ते का बंधन बताया

हरेंद्र सिंह के परिवार ने अपने फैसले से यह संदेश दिया कि शादी दो परिवारों के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और संस्कार का रिश्ता है, न कि धन-संपत्ति के लेन-देन का सौदा। समारोह में श्याम बाबू सिंह, वीरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, बीरबल पासवान, मुन्ना सिंह, अजित सरकार, रोहित कुमार, रबी यादव, संतोष सिंह, संजय उपाध्याय, दीपक प्रकाश, रंजन यादव, रमेश सिंह और संजय सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। लोगों ने नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और समाज से दहेज के खिलाफ सामूहिक संकल्प लेने की अपील की। इस विवाह ने एक बार फिर साबित किया कि शादी की खुशियां और सामाजिक प्रतिष्ठा महंगे दहेज या दिखावे की मोहताज नहीं होतीं। जरूरत सिर्फ इतनी है कि कोई परिवार आगे बढ़कर बदलाव की शुरुआत करे।

__संदेश साफ है—न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे। रिश्ते सम्मान से बनते हैं, रुपये-पैसों से नहीं।

बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।