Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत
Keshav Times

दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः-

मणियां गांव की इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस परिवार में महज दो माह पहले बच्चे के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। मृतक अमित कुमार शर्मा की शादी के करीब 12 वर्ष बाद पहली संतान के रूप में पुत्र का जन्म हुआ था।

दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः-

वरुण कुमार/नवानगर 

वार को लंबे इंतजार के बाद मिली इस खुशी ने अभी ठीक से आंखें भी नहीं खोली थीं कि एक दर्दनाक घटना ने बच्चे से पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया।ग्रामीणों के अनुसार अमित शर्मा इलाहाबाद में फर्नीचर बनाने का ठेकेदारी कार्य करते थे। इसी काम से होने वाली आमदनी से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था।

दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः-

परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी मुख्य रूप से उन्हीं के कंधों पर थी। ग्रामीणों ने बताया कि अमित अपने परिवार के भविष्य को संवारने में जुटे थे। लेकिन किसे पता था कि जिस बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के सपने उन्होंने संजोए थे, वह बच्चा महज दो माह की उम्र में पिता के प्यार से वंचित हो जाएगा। इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मासूम की खुशियां छीनने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका अपना ही सगा चाचा है। बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप है। एक आपसी विवाद ने न सिर्फ एक परिवार का सहारा छीन लिया, बल्कि मासूम के सिर से पिता का स्नेह भी हमेशा के लिए छीन लिया।

दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः-

__ पत्नी के मायके में रहते ही उजड़ गया सुहाग, पति की मौत की खबर सुन मणियां पहुंची पत्नीः-

मणियां गांव में हुई हत्या की घटना के समय मृतक अमित कुमार शर्मा की पत्नी अपने मायके में थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अमित त्योहार मनाने के लिए गांव आया हुआ था। इसी दौरान पत्नी के आग्रह पर वह छठ पूजा करने उसके साथ ससुराल चला गया था। वहां छठ पर्व संपन्न होने के बाद सोमवार को अमित अकेले ही अपने गांव मणियां लौट आया, जबकि पत्नी कुछ दिनों तक मायके में ही रुक गई थी। लेकिन किसे पता था कि पत्नी का मायके में रुकना उसके जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा बन जाएगा। सोमवार को गांव लौटे अमित की मंगलवार की सुबह अपने ही बड़े भाई के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः-

देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोली लगने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने उसकी पत्नी को फोन कर इसकी जानकारी दी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह रोते-बिलखते अपने मायके से मणियां पहुंची। घर पहुंचते ही उसका करुण विलाप सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पत्नी बार-बार यही कहकर विलाप कर रही थी

दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः-

कि काश, वह भी मायके में कुछ दिन और रुक जाते, तो शायद आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। शादी के 12 वर्ष बाद मिली पहली संतान और अब पति का साथ छूटने से उसकी दुनिया ही उजड़ गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।