Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर
Keshav Times

बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी

शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में नई जिंदगी के सपने सजाए जा रहे थे। परिवार को इंतजार था उस दिन का, जब घर के आंगन में शहनाई गूंजेगी और खुशियों के बीच बेटे के सिर पर सेहरा सजेगा। लेकिन किसे पता था कि एक टूटा हुआ बिजली का तार परिवार की सारी खुशियां छीन लेगा। जिस घर में कुछ दिनों बाद मंगल गीत गूंजने वाले थे, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा है। बिजली के करंट ने दो बहनों के इकलौते भाई की जिंदगी छीन ली।

बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी

दो बहनों के इकलौते भाई की करंट लगने से दर्दनाक मौत, 22 नवंबर को होनी थी शादी; खुशियों वाले घर में पसरा मातम

केटी न्यूज / बक्सर।

शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में नई जिंदगी के सपने सजाए जा रहे थे। परिवार को इंतजार था उस दिन का, जब घर के आंगन में शहनाई गूंजेगी और खुशियों के बीच बेटे के सिर पर सेहरा सजेगा। लेकिन किसे पता था कि एक टूटा हुआ बिजली का तार परिवार की सारी खुशियां छीन लेगा। जिस घर में कुछ दिनों बाद मंगल गीत गूंजने वाले थे, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा है। बिजली के करंट ने दो बहनों के इकलौते भाई की जिंदगी छीन ली।

बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी

यह दर्दनाक हादसा बुधवार को बक्सर शहर के श्वेत नगर वार्ड नंबर सात में हुआ। मृतक की पहचान मदन सिंह के 25 वर्षीय पुत्र लक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पेड़ की एक टहनी गिरने के कारण बिजली के पोल से घर तक आने वाला सर्विस तार टूट गया था। इसी टूटे तार को जोड़ने के प्रयास में लक्की करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी

टूटे तार को जोड़ने की कोशिश बनी जानलेवा

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली के तार के टूटने के बाद लक्की उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा था। बताया जाता है कि उसे बिजली से जुड़े काम की जानकारी थी। इसी भरोसे वह तार जोड़ने लगा। लेकिन तार में बिजली का प्रवाह जारी था। जैसे ही उसने उसे जोड़ने का प्रयास किया, वह तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा।हादसे के बाद काफी देर तक किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे जमीन पर पड़ा देखा तो आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के इस ऐलान के साथ ही परिवार की दुनिया उजड़ गई।

बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी

22 नवंबर को तय थी शादी, अब घर में पसरा मातम

लक्की कुमार दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी की तारीख 22 नवंबर तय हुई थी। घर में शादी को लेकर बातचीत और तैयारियों का माहौल था। हालांकि, किसी कारणवश इस तारीख को पहले ही रद्द कर आगे की तारीख तय करने की तैयारी चल रही थी। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही घर में शादी की शहनाई बजेगी और खुशियों का नया अध्याय शुरू होगा।लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी

जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजाने का सपना माता-पिता ने देखा था, उसी बेटे की अर्थी उठने की नौबत आ गई। लक्की की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो बहनों के इकलौते भाई को खोने का दर्द पूरे परिवार के लिए असहनीय है। एक पल में उजड़ गई जिंदगी की यह कहानी हर किसी को झकझोर रही है। शादी की खुशियों का इंतजार कर रहे परिवार के लिए अब हर खुशी एक दर्दनाक याद बन गई है।

बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।