Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में शोक"

सोनपुर अनुमंडल के अकिलपुर थाना क्षेत्र स्थित मानस दियारा में अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है

फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में शोक"

केटी न्यूज़ / छपरा

सोनपुर अनुमंडल के अकिलपुर थाना क्षेत्र स्थित मानस दियारा में अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो गंगाजल गांव (भरपुरा पंचायत) का निवासी था और पटना स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। अपराधियों ने अजय को चार गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, उनके घर में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना मिलने पर दीघा, अकिलपुर और पहलेजा घाट थाना की टीम मौके पर पहुंची।

परिजनों के अनुसार, अजय पटना से लौट रहा था और माना जा रहा है कि वह फाइनेंस कंपनी का पैसा वसूलकर वापस आ रहा था, तभी अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। अजय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य थे और कुछ समय पहले तक सबलपुर स्थित संकट मोचन मंदिर में सेवा भी दे चुके थे। उनकी हत्या की खबर से परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।