Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह
Keshav Times

दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था

आस्था की लौ जब विश्वास के साथ जलती है तो वह केवल मंदिर को ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को अपनी धार्मिक पहचान दे देती है। कुछ ऐसी ही विशेष पहचान बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड स्थित कंजिया धाम की है। यहां मंदिर में अनवरत प्रज्वलित पंचदीप की ज्योति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और गहरी आस्था का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, पिछले करीब दो दशकों से यह पंचदीप लगातार जल रहा है।

दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था

__ लक्ष्मी-नारायण की भव्य प्रतिमा और कार्तिक पूर्णिमा का वार्षिकोत्सव मंदिर की बढ़ाते हैं धार्मिक महत्ता, खीर-पूड़ी के प्रसाद से होती है श्रद्धालुओं की सेवा

केटी न्यूज/नावानगर

आस्था की लौ जब विश्वास के साथ जलती है तो वह केवल मंदिर को ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को अपनी धार्मिक पहचान दे देती है। कुछ ऐसी ही विशेष पहचान बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड स्थित कंजिया धाम की है। यहां मंदिर में अनवरत प्रज्वलित पंचदीप की ज्योति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और गहरी आस्था का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, पिछले करीब दो दशकों से यह पंचदीप लगातार जल रहा है।

दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था

श्रद्धालु इसे ठाकुर जी की कृपा और मंदिर की आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक मानते हैं। कंजिया धाम की भव्यता का अंदाजा यहां स्थापित भगवान लक्ष्मी-नारायण की विशाल पीतल की प्रतिमाओं से लगाया जा सकता है। वर्ष 2010 में निर्मित मंदिर का ऊंचा और आकर्षक शिखर दूर से ही लोगों का ध्यान खींचता है। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को एक अलग धार्मिक वातावरण का एहसास होता है। यहां प्रतिदिन दर्शन-पूजन के लिए स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त पहुंचते हैं।

दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था

__ कार्तिक पूर्णिमा पर दिखता है आस्था का विराट स्वरूपः

कंजिया धाम की धार्मिक परंपराओं में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। इस आयोजन में बक्सर जिले के अलावा आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच खीर और पूड़ी का प्रसाद वितरित किया जाता है। भीड़ को देखते हुए प्रसाद वितरण के लिए कई काउंटर बनाए जाते हैं, ताकि हर श्रद्धालु तक प्रसाद पहुंच सके।

दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था

__ तप और साधना से जुड़ी है धाम की पहचानः

संत शिवशंकर चैतन्य ब्रह्मचारी उर्फ शिवशंकर उपाध्याय ठाकुर जी महाराज के तप और साधना से जुड़ी इस भूमि ने समय के साथ धार्मिक पहचान बनाई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ठाकुर जी के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। यही अटूट विश्वास श्रद्धालुओं को बार-बार इस धाम तक खींच लाता है। आज कंजिया धाम केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि धार्मिक परंपरा, सामाजिक एकता और सेवा भावना का भी प्रतीक बनता जा रहा है। पंचदीप की अखंड ज्योति, लक्ष्मी-नारायण की भव्य प्रतिमा और कार्तिक पूर्णिमा का विशाल आयोजन इस धाम को क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में विशिष्ट पहचान दिलाते हैं।

दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था

__ क्या है यहां की धार्मिक मान्यताः-

मंदिर परिसर में पंचदीप के लगातार जलते रहने की परंपरा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का विषय है।

श्रद्धालु मानते हैं कि ठाकुर जी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहां भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित होता है।

इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

यहां खीर और पूड़ी का प्रसाद वितरण भी विशेष आकर्षण रहता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।