Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे
Keshav Times

रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी केसठ प्रखंड के रामपुर मां काली मंदिर का वार्षिकोत्सव काफी हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बता दे की मां काली मंदिर का वार्षिकोत्सव प्रत्येक वर्ष शुक्ल पक्ष कार्तिक चतुर्दशी के अवसर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर रविवार से 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें कीर्तन गाने के लिए दसियांव गांव निवासी व्यास विपुल दुबे के पुरी टीम साज बाज के साथ भाग ली है।

रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी केसठ प्रखंड के रामपुर मां काली मंदिर का वार्षिकोत्सव काफी हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बता दे की मां काली मंदिर का वार्षिकोत्सव प्रत्येक वर्ष शुक्ल पक्ष कार्तिक चतुर्दशी के अवसर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर रविवार से 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें कीर्तन गाने के लिए दसियांव गांव निवासी व्यास विपुल दुबे के पुरी टीम साज बाज के साथ भाग ली है। जिन लोगों द्वारा बारी-बारी से श्रद्धालु श्रोताओं के बीच हरि नाम कीर्तन का रसपान कराया जा रहा है। कीर्तन शुरू होने से पहले मंदिर का साफ सफाई कर रोलेक्स झालर फूल मालाओं से सजाकर सुसज्जित कर दिया गया है।

रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन

तत्पश्चात विधिवत वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन कर अखंड हरीनाम कीर्तन का शुभारंभ हुआ। कीर्तन का समापन सोमवार को चतुर्दशी तिथि पर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन हवन के साथ होगा। उसके बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व समस्त ग्रामीण के सहयोग से अखिलेश पांडे के द्वारा किया जा रहा है। नेतृत्व कर रहे अखिलेश पांडे ने बताया कि मां काली का यह 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रतिवर्ष अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन होता है। वही इस आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।