Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे
Keshav Times

पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नावानगर प्रखंड में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. कंचन कुमार ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश पटेल भी मौजूद रहे।

पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

__घर-घर दस्तक देंगी 65 टीमें, अभियान को सफल बनाने के लिए 73 टीमों का गठन

केटी न्यूज/नावानगर

पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नावानगर प्रखंड में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. कंचन कुमार ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश पटेल भी मौजूद रहे। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शनि कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी के साथ अभियान में जुटने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रखंड के शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना अभियान का मुख्य लक्ष्य है। 

पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

इसमें किसी भी बच्चे के छूटने की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। बीसीएम गौतम कुमार ने बताया कि अभियान के लिए कुल 73 टीमों का गठन किया गया है। इनमें 65 घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जबकि छह ट्रांजिट टीमें सार्वजनिक आवागमन वाले स्थानों पर तैनात रहेंगी। इसके अलावा एक मोबाइल टीम और एक वन मैन टीम भी अभियान में शामिल की गई है। वन मैन टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में तैनात रहेगी। डॉ. मुकेश पटेल ने बताया कि अभियान 22 नवंबर से 26 नवंबर तक संचालित होगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करें। इस मौके पर प्रयाग नंदन सिंह, राजन कुमार, अजय दयाल, कन्हैया कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।