सहयोग शिविर में 33 फरियादें, 19 का मौके पर ही निपटारा

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजपुर प्रखंड की खरहना और मनोहरपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। दोनों पंचायतों में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए।

सहयोग शिविर में 33 फरियादें, 19 का मौके पर ही निपटारा

__ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, श्रमिकों के बीच बांटे गए श्रम कार्ड

केटी न्यूज/राजपुर।

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजपुर प्रखंड की खरहना और मनोहरपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। दोनों पंचायतों में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 19 मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन कर दिया गया, जबकि 14 आवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए लंबित रहे।खरहना पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता मुखिया जगलाल चौधरी ने की। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचीं उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। स्थानीय स्तर पर किसी समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में सहयोग शिविर ग्रामीणों के लिए अपनी शिकायत रखने और उसके समाधान की दिशा में कार्रवाई कराने का प्रभावी मंच है।उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शिविर के दौरान खरहना पंचायत के पंजीकृत श्रमिकों के बीच श्रम कार्ड का वितरण भी किया गया। इससे श्रमिकों को सरकार की विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।

वहीं मनोहरपुर पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता मुखिया उषा देवी ने की। यहां भी ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रामावतार राम, पंचायत सेवक अभिषेक कुमार समेत वार्ड सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।शिविर में बीडीओ मनोज कुमार, बीपीआरओ अभिषेक पाठक, बिजली विभाग के जेई अजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।