Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार

दो महीने से वेतन भुगतान की बाट जोह रहे डुमरांव नगर परिषद के सफाई कर्मियों का आक्रोश अब शहर की सफाई व्यवस्था पर भारी पड़ने लगा है। बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नतीजतन, शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी का अंबार लगने लगा है।

दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार

__ दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर मजदूरों का आंदोलन जारी, वैकल्पिक सफाई व्यवस्था की खुली पोल; चौक-चौराहों से लेकर मोहल्लों तक कचरे का ढेर

केटी न्यूज/डुमरांव।

दो महीने से वेतन भुगतान की बाट जोह रहे डुमरांव नगर परिषद के सफाई कर्मियों का आक्रोश अब शहर की सफाई व्यवस्था पर भारी पड़ने लगा है। बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नतीजतन, शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी का अंबार लगने लगा है। चौक-चौराहों, बाजारों और मोहल्लों में कचरे का ढेर जमा होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के नगर परिषद के दावों की भी पोल खुलकर सामने आ गई है।दरअसल, पिछले दो महीने से वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से नाराज सफाई कर्मियों ने मंगलवार को काम बंद कर दिया था। उनका कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार

मजदूरों के परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा है। ऐसे में बिना मेहनताना मिले लगातार काम करना उनके लिए संभव नहीं रह गया है। इसी मांग पर अड़े सफाई कर्मियों ने बुधवार को भी झाड़ू नहीं उठाई और हड़ताल जारी रखी।सफाई कर्मियों के काम बंद करने का असर अब शहर की सड़कों पर साफ दिखने लगा है। नियमित कचरा उठाव ठप होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हो रहे हैं। बाजारों और रिहायशी इलाकों में गंदगी फैलने लगी है। यदि हड़ताल लंबी खिंचती है तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इससे न सिर्फ शहर की सुंदरता प्रभावित होगी, बल्कि नागरिकों को भी स्वच्छता संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार

सबसे अहम सवाल यह है कि सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद नगर परिषद की वैकल्पिक व्यवस्था आखिर कहां है? मजदूरों की अनुपस्थिति में शहर की सफाई व्यवस्था संभालने के लिए कोई प्रभावी इंतजाम नजर नहीं आ रहा है। हड़ताल ने नगर परिषद के वैकल्पिक सफाई प्रबंधन की पूरी तरह पोल खोल दी है। इससे स्पष्ट है कि सफाई व्यवस्था का पूरा दारोमदार उन्हीं मजदूरों के भरोसे है, जिनकी अपनी मजदूरी महीनों से लंबित है।अब शहरवासियों की निगाहें नगर परिषद प्रशासन पर टिकी हैं। देखना यह है कि प्रशासन बकाया भुगतान कर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म कराने में कितनी तत्परता दिखाता है या फिर डुमरांव के लोगों को गंदगी के बीच ही दिन गुजारने पड़ेंगे।

दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।