Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल
Keshav Times

विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार

विवाहिता के साथ मारपीट के मामले में कृष्णाब्रह्म पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोवा गांव निवासी राकेश राम और उसके पिता जनार्दन राम के रूप में हुई है।

विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार

__ सोवा गांव में हुई कार्रवाई, पीड़िता की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

विवाहिता के साथ मारपीट के मामले में कृष्णाब्रह्म पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोवा गांव निवासी राकेश राम और उसके पिता जनार्दन राम के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कृष्णाब्रह्म थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 144/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। प्राथमिकी में दोनों को नामजद आरोपित बनाया गया था। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी।

विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार

इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने सोवा गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।