महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
डुमरांव पुलिस ने गुप्त सूचना पर नगर के साफाखाना रोड स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में छापेमारी कर एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव पुलिस ने गुप्त सूचना पर नगर के साफाखाना रोड स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में छापेमारी कर एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला तस्कर मालती मुसहर पर शराब तस्करी का केस था, जिसमें वह फरार चल रही थी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने घर आई है। इसके बाद महिला एसआई प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उसे गिरफ्तार कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

