बुजुर्गों संग बच्चों ने बांटी खुशियां, खेल और रंगों से सजा वृद्धजन दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला बुनियाद केंद्र, बक्सर में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर बुजुर्गों और नई पीढ़ी के बीच आत्मीय रिश्तों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त निहारिका छवि की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया।

बुजुर्गों संग बच्चों ने बांटी खुशियां, खेल और रंगों से सजा वृद्धजन दिवस

__ अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बुनियाद केंद्र में इंटर-जेनरेशनल बॉन्डिंग पर जोर, चित्रकला से लेकर लूडो-कैरम तक में दिखा उत्साह

केटी न्यूज/बक्सर।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला बुनियाद केंद्र, बक्सर में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर बुजुर्गों और नई पीढ़ी के बीच आत्मीय रिश्तों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त निहारिका छवि की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया। इस दौरान वृद्धजनों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया तथा खेल और रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृद्धजनों एवं छात्रों के बीच इंटर-जेनरेशनल बॉन्डिंग पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता रही। चित्रों के माध्यम से प्रतिभागियों ने बुजुर्गों के अनुभव, बच्चों के साथ उनके रिश्ते और पीढ़ियों के बीच आपसी लगाव को अभिव्यक्त किया।

इसके साथ ही लूडो और कैरम जैसी खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने जमकर उत्साह दिखाया।प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं जोड़ियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के आधार पर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार मिलने पर प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में मौजूद वृद्धजन भी बच्चों के साथ खेलते और बातचीत करते नजर आए। इससे आयोजन का उद्देश्य महज मनोरंजन तक सीमित न रहकर पीढ़ियों के बीच संवाद और अपनत्व को बढ़ावा देने का संदेश देता दिखा।

इस मौके पर सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बक्सर, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बक्सर तथा जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र बक्सर समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।इसी क्रम में बुनियाद केंद्र डुमरांव में भी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। यहां भी वृद्धजनों और विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान पीढ़ियों के बीच संवाद, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।