सेवा से समाज तक: नया भोजपुर में युवाओं ने जगाई जनभागीदारी की अलख
समाज में सेवा, सहयोग और जन-जागरूकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से नया भोजपुर नगर परिषद क्षेत्र में माय भारत के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए स्वच्छता, पौधरोपण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को गति दी।

__ स्वच्छता, पौधरोपण और सामाजिक जागरूकता के जरिए दिया जनसेवा का संदेश
केटी न्यूज/डुमरांव।
समाज में सेवा, सहयोग और जन-जागरूकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से नया भोजपुर नगर परिषद क्षेत्र में माय भारत के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए स्वच्छता, पौधरोपण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को गति दी। इस दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व अंजली कुमारी पांडेय ने किया।

उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें युवाओं और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। सेवा पखवाड़ा जैसे आयोजन लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र के प्रति जिम्मेदार बनने और सामूहिक प्रयास से जनहित के कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम में मिल्लते मुजाहिद फुटबॉल क्लब, नया भोजपुर के अध्यक्ष चंद्रमौली मिश्रा, सचिव मो. इरफान खान, कोषाध्यक्ष मो. नसीम खान एवं शाहिद अंसारी शामिल हुए। वहीं न्यू भोजपुर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सोनू खान, सचिव मो. नदीम खान, कोषाध्यक्ष मो. आसिफ खान, मो. फैजान खान और मो. अनस खान ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना है। अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया गया तथा भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

