Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम
Keshav Times

केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य

लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ केसठ प्रखंड क्षेत्र में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने पूरे विधि-विधान से खरना पूजा की। दिनभर उपवास रखने के बाद व्रतियों ने स्नान-ध्यान कर भगवान भास्कर और छठी मईया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद परंपरागत तरीके से गुड़ की खीर और रोटी सहित अन्य प्रसाद तैयार कर ग्रहण किया तथा परिवार और आसपास के लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया।खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। रविवार को व्रती विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।

केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य

__ 'केरवा जे फरेला घवद से...' और 'केरवा पात पर नेवता पेठवनी' जैसे छठ गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

केटी न्यूज/केसठ। 

लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ केसठ प्रखंड क्षेत्र में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने पूरे विधि-विधान से खरना पूजा की। दिनभर उपवास रखने के बाद व्रतियों ने स्नान-ध्यान कर भगवान भास्कर और छठी मईया की

केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य

पूजा-अर्चना की। इसके बाद परंपरागत तरीके से गुड़ की खीर और रोटी सहित अन्य प्रसाद तैयार कर ग्रहण किया तथा परिवार और आसपास के लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया।खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। रविवार को व्रती विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।

केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य

इधर, छठ पूजा को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। सूप, दौरा, फल, नारियल, ईख और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, घरों से लेकर गलियों और बाजारों तक छठ के पारंपरिक लोकगीत गूंज रहे हैं। 'केरवा जे फरेला घवद से' और 'केरवा पात पर नेवता पेठवनी' जैसे पारंपरिक गीतों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है। चारों ओर छठी मईया के जयकारे और भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह छठमय हो गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।