Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

प्रखंड के तियरा स्थित तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज में शनिवार से स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन केंद्र पर सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। कड़ी निगरानी के बीच आयोजित परीक्षा में कुल 288 परीक्षार्थियों में से 286 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन प्रथम पाली में एमजेसी-3 की परीक्षा आयोजित की गई।

कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

__ तियरा कॉलेज में 286 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, मोबाइल फोन पर पूरी तरह प्रतिबंध; 6 नवंबर तक चलेगी परीक्षा

केटी न्यूज/राजपुर।

प्रखंड के तियरा स्थित तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज में शनिवार से स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन केंद्र पर सुरक्षा और अनुशासन को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। कड़ी निगरानी के बीच आयोजित परीक्षा में कुल 288 परीक्षार्थियों में से 286 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन प्रथम पाली में एमजेसी-3 की परीक्षा आयोजित की गई।इस परीक्षा केंद्र पर दो महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई है। इनमें 520/चाणक्य अकादमी महाविद्यालय, सरेंजा तथा 522/सिद्धनाथ साह कॉलेज, बघेलवा के परीक्षार्थी शामिल हैं। दोनों कॉलेजों को मिलाकर कुल 288 छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज में निर्धारित किया गया है।

कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

परीक्षा के दौरान कदाचार पर अंकुश लगाने और निष्पक्ष माहौल बनाए रखने के लिए केंद्र प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। केंद्राधीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में परीक्षा का संचालन किया जा रहा है, जबकि मजिस्ट्रेट के रूप में श्याम बिहारी पांडेय की तैनाती की गई है।केंद्राधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा देने को कहा गया है। परीक्षा की पारदर्शिता और सुचारु संचालन के लिए आवश्यक निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगी।परीक्षा के सफल संचालन में कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान रवि कुमार पाण्डेय, रमन सिंह, वासुदेव गुप्ता, अंबुज चौबे, रंभा कुमारी, कंचन कुमारी, अंकित कुमार, मिठू पांडेय, स्वर्णिका पांडेय एवं राहुल दास सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।