केसठ में आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, तैयारी पूरी

मां शांति देवी प्रधानाध्यापिका स्मृति संस्थान, केसठ के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह प्रतियोगिता बुधवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड, केसठ के प्रांगण में आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

केसठ में आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, तैयारी पूरी

__  कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड परिसर में होगा आयोजन, 11 अप्रैल को आएगा रिजल्ट

केटी न्यूज/केसठ। 

 मां शांति देवी प्रधानाध्यापिका स्मृति संस्थान, केसठ के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह प्रतियोगिता बुधवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड, केसठ के प्रांगण में आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

समिति द्वारा परीक्षा केंद्र पर बैठने, प्रश्नपत्र वितरण और निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई है।संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम आगामी 11 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उसी दिन संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और छात्रों में काफी उत्साह है।आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों से समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।