डीएवी स्कूल ने आयोजित किया मैराथन दौड़, चलाया स्वच्छता अभियान

बुधवार को डुमरांव डीएवी द्वारा गांधी जयती मनाई गई। प्राचार्य सीके पाठक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वही, छात्रों के बीच मैराथन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल पुरा होने की खुशी में प्राचार्य के नेतृत्व में छात्रों द्वारा स्कूल परिसर की साफ-सफाई कराई गई

डीएवी स्कूल ने आयोजित किया मैराथन दौड़, चलाया स्वच्छता अभियान

केटी न्यूज/डुमरांव

बुधवार को डुमरांव डीएवी द्वारा गांधी जयती मनाई गई। प्राचार्य सीके पाठक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वही, छात्रों के बीच मैराथन का आयोजन भी किया गया। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान के 10 साल पुरा होने की खुशी में प्राचार्य के नेतृत्व में छात्रों द्वारा स्कूल परिसर की साफ-सफाई कराई गई। इस मौके पर अपने संबोधन में प्राचार्य ने राष्ट्रपिता के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि गांधी जी में राष्ट्रभक्ति कूट-कूट कर भरी थी। उन्होंने कहा कि वे स्वच्छता को भी देश सेवा का ही एक अंग मानते थे। उनके जीवन में स्वच्छता का बड़ा महत्व है। प्राचार्य ने कहा कि हम स्वच्छता को आत्मसात कर राष्ट्रपिता के सपनों को पूरा कर सकते है।

मौके पर शिक्षक आशीष तिवारी, राकेश पांडेय, मुकेश सिंह, नीतिश सिंह, चंदन ओझा, रीना सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, उमेश चौधरी, अभिषेक, आदित्य, दीपक सिंह, रणधीर कुमार, पिंटू कुमार, सुनील चौबे एवं अप्पू कुमार ने भरपूर सहयोग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र व उनके अभिभावक मौजूद थे।स्वच्छता अभियान के बाद डीएवी स्कूल द्वारा मैराथन का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने हरी झंडी दिखा मैराथन को शुरू किया। जिसमें बहुत संख्या में बच्चों के साथ उनके अभिभावक एवं शिक्षकों ने भाग लिया। मैराथन दौड़ डीएवी  प्रांगण में समाप्त हुआ। जिसके विजेता नाइंथ वर्ग के अभिषेक कुमार हुए, जिन्हें स्कूल प्राचार्य की तरफ से प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। दौड़ पूरी होने के बाद बच्चों में नारियल पानी, फल एवं ग्लूकोज का वितरण किया गया।