सिमरी में 24 घंटे गूंजा हरिनाम, अखंड कीर्तन और भंडारे से भक्तिमय हुआ माहौल

प्रखंड के खरहाटाड़ स्थित बृजलाल ब्रह्म बाबा मंदिर में आयोजित 24 घंटे का अखंड हरि नाम संकीर्तन पूरे क्षेत्र के लिए आस्था और उत्साह का केंद्र बन गया। ओझा परिवार की पहल पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबकर हरिनाम का संकीर्तन किया।

सिमरी में 24 घंटे गूंजा हरिनाम, अखंड कीर्तन और भंडारे से भक्तिमय हुआ माहौल

केटी न्यूज/सिमरी

प्रखंड के खरहाटाड़ स्थित बृजलाल ब्रह्म बाबा मंदिर में आयोजित 24 घंटे का अखंड हरि नाम संकीर्तन पूरे क्षेत्र के लिए आस्था और उत्साह का केंद्र बन गया। ओझा परिवार की पहल पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबकर हरिनाम का संकीर्तन किया।सोमवार सुबह शुरू हुआ यह आयोजन लगातार अगले दिन तक चलता रहा, जिसमें दूर-दूर से आए कीर्तन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख कीर्तनकारों ने ताल और मृदंग की धुन पर भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

मंदिर परिसर “हरे राम, हरे कृष्ण” के जयघोष से गूंजता रहा।आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंगीन झालरों, फूल-मालाओं और रोशनी से सजे मंदिर ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी को असुविधा न हो।आयोजकों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल इसे भव्य रूप दिया जाता है। स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे आयोजन का आनंद लिया।यह धार्मिक आयोजन न केवल मंदिर परिसर तक सीमित रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश भी फैलाता नजर आया।