Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
Keshav Times

युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे

अनंतविजयम एकेडमी, डुमरांव में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली, सदन की मर्यादा, जनहित के मुद्दों पर बहस और नीतिगत निर्णयों की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझा। युवा संसद के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए समसामयिक विषयों पर अपने विचार तार्किक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे

__ अनंतविजयम एकेडमी में विद्यार्थियों ने संसदीय लोकतंत्र की प्रक्रिया को जीवंत रूप से समझा, पक्ष-विपक्ष के बीच हुई सारगर्भित बहस

केटी न्यूज/डुमरांव।

अनंतविजयम एकेडमी, डुमरांव में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली, सदन की मर्यादा, जनहित के मुद्दों पर बहस और नीतिगत निर्णयों की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझा। युवा संसद के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए समसामयिक विषयों पर अपने विचार तार्किक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे

सभा की कार्यवाही एकेडमी के प्रेसिडेंट चंदन कुमार मिश्र के संबोधन के बाद शुरू हुई। सदन में विकसित भारत @ 2027, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों को चर्चा के केंद्र में रखा गया। इन मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। चर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने देश के विकास, चुनावी व्यवस्था, तकनीकी प्रगति तथा डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न पहलुओं को उठाया।

युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे

युवा संसद में अर्चना कुमारी ने सभा अध्यक्ष, रितेश ओझा ने नेता सदन, सोनाक्षी सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तथा प्रीतम पाठक ने जनरल सेक्रेटरी की भूमिका निभाई। पक्ष की ओर से पियुष कुमार, ज्ञानी कुमारी, अदिति कुमारी, ममता कुमारी, जागृति कुमारी, खुशी कुमारी, ओम आर्या, रौशन कुमार, कर्ण कुमार, अमन कुमार और शिवम कुमार ने भाग लिया।

युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे

विपक्ष की ओर से रिया कुमारी, अनन्या कुमारी, अनुराग कुमार तिवारी, नंदनी चौधरी, रितेश सिंह, सोनी राय, सोनी कुमारी, रचना कुमारी, अनुराग तिवारी, आकाश केशरी, अनुराग सैनी, प्रिय कुमारी, सलोनी कुमारी, तान्या कुमारी, शिवांगी तिवारी और श्रुति कुमारी ने अपनी भूमिका निभाई। मीडिया टीम में किशु कुमार, आनंद कुमार, दीपक कुमार, ओमकार कुमार और विनीत कुमार शामिल रहे।

युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार राय, सिद्धि कुमारी, विवेक श्रीवास्तव, रवि भूषण, तरुण कुमार, निखिल कुमार, राम बच्चन, धनंजय सिंह, संजय सिंह, रीमा कुमारी, तराना, स्नेहा सिंह और संजना कुमारी सहित शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे

युवा संसद के आयोजन से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, तार्किक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और सार्वजनिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने विद्यालयी शिक्षा के साथ व्यावहारिक नागरिक समझ को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल का रूप लिया

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।