__ पति के मौके पर पहुंचते ही हटे आरोपित, सोवा गांव की घटना में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।
थाना क्षेत्र के सोवा गांव में दो बेटियों के साथ मारपीट की घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल है। बेटियों को बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में दोनों बेटियां और उनकी मां घायल हो गईं। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, 24 नवंबर को महिला की दोनों बेटियां घर के सामने बालू ढोने का काम कर रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर दोनों के साथ मारपीट करने लगे। बेटियों को पिटता देख उनकी मां मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव कर उन्हें बचाने की कोशिश की।

आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने महिला के साथ भी मारपीट की, जिससे वह भी घायल हो गईं। घटना के दौरान शोरगुल सुनकर महिला के पति मौके पर पहुंचे। पति को वहां आता देख आरोपित मौके से हट गए। पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि पति के पहुंचने से स्थिति संभली और परिवार को राहत मिली। मामले में महिला ने कृष्णा कुमार राम, सर्वजीत कुमार, रवि रंजन कुमार समेत सात लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों और आरोपों की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। गांव में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।