चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर लाखों रुपए की जेवर ले भागे
सोनवर्षा थाना क्षेत्र के इकिल गांव में बीते रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए मूल्य की जेवर चोरी कर ली है। चोरों ने उक्त गांव निवासी गणेश चौधरी के घर में चोरी का अंजाम दिया है। ग्रामीणों के अनुसार घर में वृद्ध महिला थी। जो एक रुम में गहरी नींद में थी।

- घर में थी मात्र एक महिला, अन्य सदस्य गए थे रिश्तेदार के घर शादी समारोह में
केटी न्यूज/नावानगर
सोनवर्षा थाना क्षेत्र के इकिल गांव में बीते रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए मूल्य की जेवर चोरी कर ली है। चोरों ने उक्त गांव निवासी गणेश चौधरी के घर में चोरी का अंजाम दिया है। ग्रामीणों के अनुसार घर में वृद्ध महिला थी। जो एक रुम में गहरी नींद में थी।
जबकि घर के सभी सदस्य अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने छत के सहारे घर में घुसे होने की अनुमान ग्रामीण लगा रहे हैं। घर में चोरी होने की जानकारी वृद्ध महिला को बुधवार सुबह तब हुई, जब आसपास के लोग मुख्य दरवाजा खुला देखकर आवाज लगाया।
इधर पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि चोरों ने घर में रखे सभी कीमती सामान चुरा ले गए हैं। उनके अनुसार एक लाख रुपए से अधिक मूल्य के जेवर चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि घर में चोरी होने की मौखिक जानकारी सोनवर्षा थाना के पुलिस को दी गई है। जबकि अभी तक पुलिस को आवेदन नहीं दी जाने की उन्होंने बात कही है।