Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 13,200 रुपये और चार बाइक बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर माँझी थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को बंदरबागी बगीचा, मरहा में जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से चार बाइक, तेरह हजार दो सौ रुपये नगद, और तास का एक बंडल बरामद किया है।

जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 13,200 रुपये और चार बाइक बरामद

केटी न्यूज़/छपरा

गुप्त सूचना के आधार पर माँझी थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को बंदरबागी बगीचा, मरहा में जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से चार बाइक, तेरह हजार दो सौ रुपये नगद, और तास का एक बंडल बरामद किया है।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मरहा के बंदरबागी बगीचा में कुछ लोग लाइट जलाकर जुआ खेल रहे हैं। इस जानकारी के आलोक में उन्होंने ओमप्रकाश साह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने तत्काल उस स्थान पर छापेमारी की।

जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि करीब दस से बारह लोग बाइक लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर सभी लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने तुरंत कार्रवाई की और चार जुआरियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह कार्रवाई जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिससे समाज में अपराध को नियंत्रित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।