Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

डोरीगंज थाना क्षेत्र में राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद गांव स्थित बड़ी मठिया से अज्ञात चोरों ने पूजा करने के बहाने राधा-कृष्ण भगवान की धातु की मूर्ति चोरी कर ली थी।

डोरीगंज थाना क्षेत्र में राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

केटी न्यूज़ / छपरा

डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद गांव स्थित बड़ी मठिया से अज्ञात चोरों ने पूजा करने के बहाने राधा-कृष्ण भगवान की धातु की मूर्ति चोरी कर ली थी। इस मामले में सदर एसडीपीओ-01 और मशरक एसडीपीओ के नेतृत्व में डोरीगंज और बनियापुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और चोरी गई मूर्ति को बरामद कर लिया। इसके साथ ही इस वारदात में शामिल चार चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार चोरों में जलालपुर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी मनोज कुमार दास और पिंटू कुमार राय, बनियापुर थाना क्षेत्र के भिट्ठी शहाबुद्दीन गांव निवासी पप्पू कुमार राय, और सिवान जिले के भगवानपुर हाट निवासी पप्पू कुमार मांझी शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से चोरी की गई राधा-कृष्ण भगवान की धातु की मूर्ति बरामद की गई है।

इस सफलता में डोरीगंज और बनियापुर थाने के पुलिसकर्मियों के अलावा, एसडीपीओ राजकिशोर सिंह (सदर-1), एसडीपीओ अमरनाथ (मशरक), पु.अ.नि. प्रवेश कुमार (थानाध्यक्ष डोरीगंज), पु.अ.नि. आशुतोष कुमार (थानाध्यक्ष बनियापुर), और पु.अ.नि. मनीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।