Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय के छात्रों को जागरूक किया गया

काराकाट प्रखंड के सोनवर्षा स्थित बलदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौपा में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय के छात्रों को जागरूक किया गया

केटी न्यूज/ काराकाट (रोहतास)

काराकाट (रोहतास): काराकाट प्रखंड के सोनवर्षा स्थित बलदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौपा में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक आलोक आनंद, पंचायत के मुखिया राजीव रंजन सिंह, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिवेंदु कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, तथा ग्रामीणों और बच्चों ने भाग लिया। ग्यारहवीं, दसवीं और नौवीं कक्षा के छात्रों ने पेंटिंग प्रतियोगिता, चित्रकारी, निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिनकी प्रस्तुति को सभी ने सराहा।

इस अवसर पर बच्चों को स्वच्छता के महत्व, उसके लाभ और हानियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रखंड समन्वयक आलोक आनंद और मुखिया राजीव रंजन सिंह ने विशेष रूप से बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत "पेड़ मां" के नाम पर वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें सागवान के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के अंत में बच्चियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली निकाली, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों की प्रशंसा की। इस आयोजन में प्रखंड के अधिकारी, विद्यालय के प्रभारी एचएम, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय ग्रामीण और स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।