बलिया: अटेवा की ब्लॉक इकाई का गठन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग जारी

शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसडीह में अटेवा की ब्लॉक इकाई का गठन जिलाध्यक्ष समीर कुमार पाण्डेय और जिला महामंत्री राकेश कुमार मौर्य की देखरेख में हुआ।

बलिया: अटेवा की ब्लॉक इकाई का गठन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग जारी

केटी न्यूज/ बलिया

शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसडीह में अटेवा की ब्लॉक इकाई का गठन जिलाध्यक्ष समीर कुमार पाण्डेय और जिला महामंत्री राकेश कुमार मौर्य की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई, इसके बाद जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष समीर कुमार पाण्डेय ने उपस्थित शिक्षकों को संगठन के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एनपीएस और निजीकरण देश के लिए नुकसानदायक हैं। सरकार शिक्षकों को हर बात के लिए याद करती है, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली की बात आने पर पीछे हट जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनपीएस की कमियों को छिपाने के लिए सरकार यूपीएस जैसा प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रही है, जो अस्वीकार्य है। अटेवा का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती।

इस दौरान सर्वसम्मति से रामजी वर्मा को अध्यक्ष, विवेक कुमार सिंह को महामंत्री, गीता सिंह को ब्लॉक संयोजिका, हरेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशुतोष पाण्डेय और गौरव यादव को उपाध्यक्ष, संजय खरवार को कोषाध्यक्ष, चंदन कुमार सिंह और रंजीत वर्मा को संगठन मंत्री और राजेश कुमार (स्वास्थ्य विभाग) को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता विनय राय, जिला संगठन मंत्री मलय कुमार पाण्डेय, अध्यक्ष आरएसएम राजेश कुमार सिंह, महामंत्री आरएसएम धर्मेंद्र गुप्ता, और अन्य सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित थे।