Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

प्रसूता की मौत के बाद जमकर हुआ हंगामा चिकित्सक व स्टाफ हुए फरार

प्रसूता की मौत के बाद जमकर हुआ हंगामा चिकित्सक व स्टाफ हुए फरार

केटी न्यूज/रसड़ा/बलिया

प्रसूता की मौत के बाद जमकर हुआ हंगामा चिकित्सक व स्टाफ हुए फरार

कोटवारी मोड़ स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर जम कर बवाल काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। उधर नर्सिंग होम छोड़कर चिकित्सक एवं स्टाफ सभी फरार हो गए।

प्रसूता की मौत के बाद जमकर हुआ हंगामा चिकित्सक व स्टाफ हुए फरार

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मंदा निवासिनी सीमा यादव (25) पति आत्मा प्रसव पीड़ा पर सुबह 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराए। 12 बजे के बाद प्रसूता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक परिजनों से आपरेशन करने को कहा। परिजनों की सहमति से चिकित्सक ने ऑपरेशन भी कर दिया। मरीज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने स्वयं मरीज को लेकर अपने निजी साधन से परिजनों के साथ मऊ ले गए। 

प्रसूता की मौत के बाद जमकर हुआ हंगामा चिकित्सक व स्टाफ हुए फरार

मऊ में भी हालत गंभीर होने पर बनारस के लिए निकले कि पीड़ित महिला रास्ते में ही दम तोड दिया। मौत की खबर लगते आक्रोशित ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों के उग्र तेवर देख अस्पताल छोड़कर चिकित्सक एवं स्टाफ सभी फरार हो गए। प्रसूता के दो बच्चियों जीवित और स्वस्थ हैं। 

प्रसूता की मौत के बाद जमकर हुआ हंगामा चिकित्सक व स्टाफ हुए फरार

आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पति आत्मा यादव की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।