Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

ईद की खरीदारी शुरू, बाजार में बढ़ी भीड़

ईद की खरीदारी शुरू, बाजार में बढ़ी भीड़

केटी न्यूज/डुमरांव 

ईद की खरीदारी शुरू, बाजार में बढ़ी भीड़

अलविदा नमाज के बाद अब जोर शोर से ईद पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार की रौनक खरीदारों के चलते बढ़ गई है। सुबह और शाम दोनों वक्त कपड़े, आभूषण, ड्राई फ्रूट्स, सेवइयां व इत्र आदि की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। ईद को लेकर बाजार भी पूरी तरह तैयार है।

ईद की खरीदारी शुरू, बाजार में बढ़ी भीड़

नई रेंज के उत्पादों से बाजार पटा पड़ा है बच्चों को डिजाइन कपड़े तो बड़ों को कुर्ता लुभा रहा है। ईद त्योहार की जरूरी खरीद फरोख्त का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के बाद जरूरी खरीद का काम प्रारंभ हुआ है। कपड़े की दुकानों पर काटन कुर्ता, कुर्ती, और प्रिंटेड काटन शूट की खरीद अधिक हो रही है।

ईद की खरीदारी शुरू, बाजार में बढ़ी भीड़

आभूषण की दुकानों पर महिलाओं और लड़कियों की भीड़ देखी जा रही है। चांदी व सोने से बनी फैंसी बाली, लेडिज रिंग जैसे आभूषणों की खरीद हो रही है। रेडीमेड कपड़ों में बच्चों के डिजाइनर कपड़े जिसमें अफगानी, पंजाबी सूट व थ्री पीस की बिक्री अधिक है। वहीं युवाओं को सितारे वाला कुर्ता पसंद आ रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।