Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन
Keshav Times

सैकड़ो समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए डॉ. एसके सैनी, मुख्यमंत्री ने दिलवाई सदस्यता

सैकड़ो समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए डॉ. एसके सैनी, मुख्यमंत्री ने दिलवाई सदस्यता

- जदयू ज्वाईन करने के बाद बोले डॉ. सैनी बिहार की सभी 40 सीटों पर होगी एनडीए की जीत

केटी न्यूज/डुमरांव

सैकड़ो समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए डॉ. एसके सैनी, मुख्यमंत्री ने दिलवाई सदस्यता

चर्चित चर्म रोग विशेषज्ञ व लोजपा के पूर्व नेता डॉ. एसके सैनी ने लोजपा छोड़ जदयू की सदस्यता ग्रहण की है। उन्हें पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों जदयू की सदस्यता ग्रहण कराई। वे अपने साथ अपने सैकड़ो समर्थकों को भी जदयू की प्राथमिक सदस्यता दिलवाए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. सैनी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के गुण से प्रभावित होकर ही जदयू ज्वाइन किए है।

सैकड़ो समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए डॉ. एसके सैनी, मुख्यमंत्री ने दिलवाई सदस्यता

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का काम लाजबाव रहा है। उन्होंने बिहार का चहुमुंखी विकास किया है। डॉ सैनी ने कहा कि उनके साथ अब लवकुश समाज भी एनडीए के पक्ष में मतदान करेगा तथा बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटो पर एनडीए की जीत तय है। विपक्ष के पास न नेता, नीति और नियत का अभाव है। डॉ. सैनी को सदस्यता ग्रहण कराए जाने के दौरान मुख्यमंत्री के अलावे मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, मुख्य सचेतक संजय गांधी, बिजेन्द्र यादव, रत्नेश सदा आदि मौजूद थे।

सैकड़ो समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए डॉ. एसके सैनी, मुख्यमंत्री ने दिलवाई सदस्यता

इस मौके पर उनके साथ रंजीत राम, विजय राम, अरूण मालाकार, उमाशंकर मालाकार, विनोद कुमार सैनी, कुंदन कुमार सैनी, डीएम पांडेय समेत सैकड़ो लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही वे एनडीए प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार अभियान में जुड़ गए है। गौरतलब है कि डॉ. सैनी पूर्व में ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके है। उनकी गिनती अतिपिछड़ा समाज के मजबूत नेताओं में की जाती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।