डुमरांव अनुमंडल में जन सुराज संगठन का हुआ विस्तार, कई प्रखंडो की बनी कमेटि
डुमरांव अनुमंडल में जन सुराज संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक एक निजी मैरिज हॉल में शनिवार को की गई। बैठक में संगठन विस्तार की योजनाओं और आगामी राज्य स्तरीय सम्मेलन में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

- डुमरांव अनुमंडल के अध्यक्ष बने जनार्दन सिंह और महिला अध्यक्ष बनीं रिंकी देवी
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव अनुमंडल में जन सुराज संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक एक निजी मैरिज हॉल में शनिवार को की गई। बैठक में संगठन विस्तार की योजनाओं और आगामी राज्य स्तरीय सम्मेलन में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने की, जबकि जिला अध्यक्ष जयराम सिंह कुशवाहा, जिला महिला अध्यक्ष अंशु कुमारी, संगठन महासचिव अरविंद पाण्डेय, जिला किसान अध्यक्ष दिवाकर पाठक, जिला युवा अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जिला अभियान संयोजक भृंगुनाथ रजक, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय और मनोज उपाध्याय, जिला सचिव पिंटू प्रधान और रवि प्रकाश सिन्हा,
डुमरांव अनुमंडल सचिव प्रवेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभुदत्त ओझा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रेखा कुशवाहा, जिला संरक्षक डॉ. सरोज ओझा और लालधारी प्रसाद, जिला महिला उपाध्यक्ष कनकलता सिंह, अनुमंडल महिला अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवांग विजय सिंह, बजरंगी मिश्रा, धनजी पांडे, रघुवर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में की गई प्रखंड समितियों की घोषणा
इस बैठक में मुख्य रूप से डुमरांव प्रखंड सहित सभी प्रखंडों की समितियों का गठन किया गया। इस दौरान जनार्दन सिंह को डुमरांव का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, महिला अध्यक्ष रिंकी देवी, महासचिव ददन गुप्ता, किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष पुरषोत्तम यादव, युवा अध्यक्ष हसनैन खान, अभियान संयोजक पप्पू कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश्वर सिंह, शशि भूषण ओझा, ओमप्रकाश सिंह, श्रीराम पासवान, रोजा अंसारी, मालती देवी आदि को बनाया गया।
इसके अलावे सिमरी प्रखंड समिति में अध्यक्ष अजय कुमार ओझा, महिला अध्यक्ष प्रिया पांडेय, महासचिव ललन प्रसाद, किसान अध्यक्ष आशुतोष कुंवर, युवा अध्यक्ष साधु यादव, अभियान संयोजक सोनू सिंह, व उपाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव, संतोष यादव, ओमप्रकाश प्रसाद, कमलेश बारी, पप्पू गोंड, एमडी मुस्तफा अंसारी व कंचन देवी को बनाया गया।
जबकि चक्की प्रखंड समिति में अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, महिला अध्यक्ष गुलशन खातून, महासचिव साधु सरण यादव, किसान अध्यक्ष विजय राम, युवा अध्यक्ष राकेश पांडेय, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार चौबे, हरेंद्र पांडेय, विजेंद्र सिंह, रत्नेश कुमार चौबे, संतोष कुमार सिंह, तेज बहादुर यादव, गुड्डू हज्जाम, नंदलाल पासवान व मुन्ना अंसारी को जिम्मेवारी दी गई।
नवानगर प्रखंड समिति में अध्यक्ष जय प्रकाश, महिला अध्यक्ष रेनू पाण्डेय, महासचिव सुमन पाण्डेय, किसान अध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा, उपाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह, राम अयोध्या सिंह, जमार अंसारी, उमेश यादव, सरोज प्रजापति व लाल बाबू गुप्ता को बनाया गया है। वहीं, ब्रह्मपुर प्रखंड समिति अध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय, महिला अध्यक्ष सरिता सिंह, महासचिव विशाल कुमार,
किसान अध्यक्ष राजेश प्रसाद सिंह, युवा अध्यक्ष अखिलेश सिंह, अभियान संयोजक चंदन कुंवर, मुख्य प्रवक्ता विकास कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, अजीत सिंह, मर्ध्वाज पांडेय, इंद्रजीत तिवारी, कमलेश तिवारी, शंभूनाथ सिंह, राहुल कुमार सिंह व वाल्मीकि यादव को बनाया गया है। केसठ प्रखंड समिति में अध्यक्ष अरुण मिश्रा,
महिला अध्यक्ष मंजू द्विवेदी, महासचिव रविंद्र आर्य, किसान अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, युवा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भास्कर, अभियान संयोजक बिट्टू सिंह, मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रजापति, अशोक गुप्ता, अंशु पटेल, बेनु गोपाल तिवारी, मदन प्रसाद व मंजू कुमारी को जबकि चौगाईं प्रखंड समिति में अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष वैजयंती देवी, महासचिव धीरेंद्र यादव, किसान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, युवा अध्यक्ष करुणापति तिवारी उर्फ बबलू तिवारी,
अभियान संयोजक विवेक सिंह, मुख्य प्रवक्ता अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हरदेव सिंह, प्रमोद सिंह, धनंजय पाठक, वीरेंद्र यादव, भरविंद सिंह व अयोध्या यादव को बनाया गया। इस बैठक के माध्यम से जन सुराज संगठन ने अनुमंडल स्तर पर अपनी मजबूती को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया। प्रखंड समितियों की घोषणा के साथ, संगठन के विस्तार की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। आगामी राज्य स्तरीय सम्मेलन में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गई, जिससे संगठन को और गति मिलेगी।