आश्चर्य: एक साल के बच्चे ने कोबरा को काटा सांप की हुई मौत

बिहार में एक चौंकाने वाली और अविश्वसनीय घटना प्रकाश में आई है। जहां एक साल के बच्चे ने खतरनाक कोबरा सांप को ही काट दिया। जिसके बाद सांप की ही मौत हो गई है। वहीं बच्चा सही सलामत है। मामला शुक्रवार दोपहर बेतिया के मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव में हुई। जहां एक साल के मासूम बच्चे ने ऐसा काम कर दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

आश्चर्य: एक साल के बच्चे ने कोबरा को काटा सांप की हुई मौत

केटी न्यूज/पटना 

बिहार में एक चौंकाने वाली और अविश्वसनीय घटना प्रकाश में आई है। जहां एक साल के बच्चे ने खतरनाक कोबरा सांप को ही काट दिया। जिसके बाद सांप की ही मौत हो गई है। वहीं बच्चा सही सलामत है। मामला शुक्रवार दोपहर बेतिया के मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव में हुई। जहां एक साल के मासूम बच्चे ने ऐसा काम कर दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बच्चे ने घर में घुसे एक जहरीले कोबरा सांप को दांतों से काट डाला। जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुछ घंटे बाद बच्चा बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अच्छी खबर ये है कि अब उसकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। सुनील साह का एक साल का बेटा गोविंदा अपने घर में खेल रहा था। उसी दौरान अचानक लगभग दो फीट लंबा कोबरा सांप घर में घुस आया। जिसे काट कर दो टुकड़ा में कर दिया। सांप के मरने के कुछ घंटों बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। घबराए परिजन तुरंत उसे मझौलिया स्थित पीएचसी लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बच्चे को बेतिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल  रेफर कर दिया। जीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. दिवाकांत मिश्रा ने कहा कि बच्चे की इलाज की गई और राहत की बात यह है कि उसके शरीर में सांप के जहर के कोई लक्षण नहीं पाए गए। डॉक्टरों के अनुसार, संभव है कि सांप ने बच्चे को नहीं काटा हो या फिर उसने काटने से पहले ही दम तोड़ दिया हो। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। लोग इसे भगवा की कृपा मान रहे है। वहीं पुरी घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।