सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग का तार पश्चिम चंपारण बेतिया के 'मसही गांव' से जुड़े

सुपरस्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग का तार पश्चिम चंपारण बेतिया से जुड़ गया है।

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग का तार पश्चिम चंपारण बेतिया के 'मसही गांव' से जुड़े
Salman Khan

केटी न्यूज़/बेतिया

इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर बेतिया से आ रही है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग का तार पश्चिम चंपारण बेतिया से जुड़ गया है। मशहूर अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में दो युवकों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह दोनों युवक 'पश्चिम चंपारण बेतिया' के मसही गांव के रहने वाले हैं।एक का नाम ' विक्की साहब 'गुप्ता तो दूसरा का नाम 'जोगेंद्र पाल' बताया जा रहा है।यह दोनों  बिश्नोई गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।

दोनों युवकों का नाम आने से गांव वाले सन्न रह गए हैं।घर वाले कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं तो, वहीं बेतिया  SP अमरकेश डी और नरकटियागंज SDPO जयप्रकाश सिंह मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। दोनों युवक होली के चार दिन बाद यें मुंबई गए थे। जंहा पर इन्होंने इस घटना कों अंजाम दिया हैं।

वही विक्की गुप्ता की माँ सुनीता देवी ने बताया हैं की होली के दो दिन बाद वह कमाने मुंबई गया था। वंहा पर क्या कर रहें थे हम लोगों कों पता नहीं हैं।वही जोगेंद्र पाल की माँ ने बताया की मेंरा बेटा निर्दोष हैं और उनके पिता भी अपने बेटे की साफ छवि की दुहाई दे रहें हैं।पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोवालाल ने बताया की पुलिस ने देर रात्रि दोनों युवकों के परिजनों कों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।अब बेतिया पुलिस ने भी मामले में जानकारी दी हैं। दोनों युवकों के परिजनों से पूछताछ पुलिस कर रही हैं।मामले की जाँच में पुलिस जुट गई हैं।