कृष्णा ब्रह्म पुलिस ने शराब लदी कार पकड़ा, तस्कर फरार

शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार की देर रात कठार गांव के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की। हालांकि, पुलिस को सामने देखकर कार सवार तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

कृष्णा ब्रह्म पुलिस ने शराब लदी कार पकड़ा, तस्कर फरार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म 

शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार की देर रात कठार गांव के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की। हालांकि, पुलिस को सामने देखकर कार सवार तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 405 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इरिटिगा कार को जब्त कर लिया है। अब पुलिस की जांच का केंद्र जब्त कार के जरिए फरार तस्कर तक पहुंचना है।

__ गुप्त सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णाब्रह्म पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और कठार गांव के समीप संदिग्ध वाहन की घेराबंदी कर दी। पुलिस की कार्रवाई का अंदाजा लगते ही कार सवार तस्कर ने वाहन रोक दिया और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।इसके बाद पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखी मिली। गिनती और जांच के दौरान कुल 405 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब की खेप और कार को विधिवत जब्त कर लिया।

__ कार के सुराग से तस्कर तक पहुंचने की कोशिश

इस कार्रवाई में शराब की बरामदगी के बावजूद तस्कर का फरार हो जाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। हालांकि, जब्त कार के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन के स्वामित्व और तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।