रघुनाथपुर में जमीन विवाद में ताबड़तोड फायरिंग से मचा दहशत, हिरासत में दो आरोपित

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष द्वारा दहशत मचाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। जिससे मौके पर भगदड मच गई.............

रघुनाथपुर में जमीन विवाद में ताबड़तोड फायरिंग से मचा दहशत, हिरासत में दो आरोपित

- एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर कराया जा रहा था निर्माण

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष द्वारा दहशत मचाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। जिससे मौके पर भगदड मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर में एक कट्ठा के एक भूखंड पर विजय उपाध्याय व चंद्रशेखर पाठक के बीच विवाद चल रहा था। पिछले एक सप्ताह से इस मामले में कई बार पंचायती भी हुई थी। रविवार को विजय उपाध्याय के पक्ष के लोग उक्त भूखंड पर मकान बनवा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे दूसरे पक्ष द्वारा वहां पहुंच फायरिंग किया गया।

सूत्रों की मानें तो लाइसेंसी बंदूक से तीन राउंड फायर किया गया है। जिसके बाद वहा भगदड़ गई। वही पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसे संबंध में विजय उपाध्याय के बयान पर करीब आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।