Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

शेरू गैंग के करण सिंह सिंह ने बेल पर आते ही मांगी रंगदारी की मारपीट

शहर के चर्चित अपराधी शेरू सिंह गैंग के सक्रिय सदस्य करण सिंह ने बेल पर छूटते ही फिर से दहशत फैलाना शुरू कर दिया है। नया मामला चरित्रवन निवासी पवन कुमार दुबे और उनके भाई से रंगदारी मांगने और हमला करने का है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे पवन कुमार दुबे

शेरू गैंग के करण सिंह सिंह ने बेल पर आते ही मांगी रंगदारी की मारपीट

केटी न्यूज/बक्सर

शहर के चर्चित अपराधी शेरू सिंह गैंग के सक्रिय सदस्य करण सिंह ने बेल पर छूटते ही फिर से दहशत फैलाना शुरू कर दिया है। नया मामला चरित्रवन निवासी पवन कुमार दुबे और उनके भाई से रंगदारी मांगने और हमला करने का है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे पवन कुमार दुबे अपने भाई संग आईटीआई मैदान के पास अपने निर्माणाधीन मकान पर काम करा रहे थे। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो और 7-8 मोटरसाइकिलों पर सवार युवक वहां आ धमके। आते ही उन्होंने धमकी दी “दो लाख रुपये दो, तभी मकान बनेगा।”

शेरू गैंग के करण सिंह सिंह ने बेल पर आते ही मांगी रंगदारी की मारपीट

जब भाइयों ने विरोध किया, गुंडों ने उन पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से मारने लगे। पवन का हाथ बुरी तरह फट गया और दोनों भाई लहूलुहान हो गए। इसी दौरान जाते-जाते एक हमलावर ने अपना नाम करण सिंह बताते हुए धमकी दी “रंगदारी नहीं दोगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।” हमलावर अपनी स्कॉर्पियो मौके पर ही छोड़कर मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित की तहरीर पर नगर थाना पुलिस ने करण सिंह, चरित्रवन निवासी सोनू राय सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेरू गैंग के करण सिंह सिंह ने बेल पर आते ही मांगी रंगदारी की मारपीट

गौरतलब है कि दो माह पूर्व करण सिंह ने मच्छरहट्टा पुल के पास एक व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में वह जेल गया था लेकिन फिलहाल बेल पर बाहर आने के बाद उसके तेवर फिर पुराने ढर्रे पर लौट आए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह बिहार के कुख्यात अपराधी ओंकारनाथ सिंह उर्फ शेरु सिंह का करीबी और दुल्लहपुर गांव का रहने वाला है।

शेरू गैंग के करण सिंह सिंह ने बेल पर आते ही मांगी रंगदारी की मारपीट

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।