केटी न्यूज/डुमरांव
बाल दिवस के अवसर पर डुमरांव स्थित एसीएमई शिक्षण संस्थान में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण संस्थान के संचालक लाडू सर ने किया।

प्रतियोगिता में सपना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी, जबकि प्रिया कुमारी दूसरे और नीतीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। तीनों सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिता में शामिल अन्य बच्चों को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमित यादव, व्यास जी और प्रमोद कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर संस्थान के संचालक लाडू सर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य और समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। शिक्षा के साथ उनमें संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास भी जरूरी है।

उन्होंने बच्चों को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।समारोह के दौरान बच्चों ने भाषण, कविता पाठ और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। आयोजन का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।



टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।