Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम
Keshav Times

79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में

निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), डुमरांव से 79 लाख 16 हजार रुपये से अधिक मूल्य की एल्युमिनियम एच-बीम समेत अन्य निर्माण सामग्री चोरी होने का मामला अब सिर्फ कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है। इस घटना ने कंपनी अधिकारियों की कार्यशैली के साथ ही पुलिस की तफ्तीश पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ इतनी बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री की चोरी को लेकर कंपनी के दावों में कई पेंच नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्राथमिकी दर्ज होने के पांच दिन बाद भी घटनास्थल पर एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम नहीं पहुंचना जांच की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है।

79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में

__ प्राथमिकी के पांच दिन बाद भी मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंची एफएसएल टीम, बारिश में मिट सकते हैं चोरों के फुटमार्क और अहम साक्ष्य; एक साल से जारी चोरी की घटनाओं के बावजूद अनुसंधान में देरी पर उठे सवाल

केटी न्यूज/डुमरांव।

निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), डुमरांव से 79 लाख 16 हजार रुपये से अधिक मूल्य की एल्युमिनियम एच-बीम समेत अन्य निर्माण सामग्री चोरी होने का मामला अब सिर्फ कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है। इस घटना ने कंपनी अधिकारियों की कार्यशैली के साथ ही पुलिस की तफ्तीश पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ इतनी बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री की चोरी को लेकर कंपनी के दावों में कई पेंच नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्राथमिकी दर्ज होने के पांच दिन बाद भी घटनास्थल पर एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम नहीं पहुंचना जांच की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है।

79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में

छोटी चोरी में एफएसएल, 79 लाख की चोरी में अब तक इंतजार

गौरतलब है कि इलाके में चोरी की छोटी-बड़ी घटनाओं के बाद अब एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटा रही है। कई मामलों में पुलिस की ओर से तत्काल एफएसएल जांच कराई जा रही है, ताकि घटनास्थल से फिंगरप्रिंट, फुटमार्क समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए जा सकें। लेकिन मेडिकल कॉलेज में 79 लाख रुपये से अधिक की सामग्री चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के पांच दिन बाद भी एफएसएल टीम का नहीं पहुंचना कई सवाल पैदा कर रहा है।

79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में

__ बारिश ने बढ़ाई साक्ष्य मिटने की आशंका

चोरी की घटना के बाद कई बार बारिश हो चुकी है। ऐसे में घटनास्थल पर मौजूद चोरों के पैरों के निशान और दूसरे भौतिक साक्ष्य मिटने की आशंका जताई जा रही है। जानकारों का मानना है कि वैज्ञानिक जांच में देरी होने से महत्वपूर्ण सुराग हाथ से निकल सकते हैं। यदि समय रहते घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच होती तो पुलिस को चोरों की आवाजाही और घटना के तौर-तरीकों से जुड़े अहम संकेत मिल सकते थे।

79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में

__ एक साल से चोरी, फिर भी अनुसंधान में सुस्ती?

बताया जाता है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में पिछले करीब एक साल से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद प्राथमिकी दर्ज कराने में विलंब और एफएसएल समेत अन्य तकनीकी अनुसंधान की प्रक्रिया में देरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इतनी बड़ी चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज, सुरक्षा गार्डों की भूमिका, वाहनों की आवाजाही और स्टॉक रजिस्टर की जांच के साथ वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में अनुसंधान में हुई देरी से मामले के उद्भेदन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में

__ जल्द होगा मामले का उद्भेदन : एसडीपीओ

इस संबंध में शनिवार को एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। चोरी की घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। हालांकि, अब बड़ा सवाल यह है कि 79 लाख रुपये से अधिक की निर्माण सामग्री आखिर किन परिस्थितियों में परिसर से बाहर चली गई और घटना के बाद महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने में इतनी देरी क्यों हुई? कंपनी की जवाबदेही के साथ पुलिस की जांच प्रक्रिया भी अब लोगों के सवालों के घेरे में है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।