मौसम का तांडव, तेज आंधी में नैनीजोर में बहा पीपा पुल, बाल बाल बची कई लोगों की जान

गुरूवार की दोपहर आई तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई है। साल के इस पहले आंधी में नैनीजोर के बिहार घाट पर गंगा नदी पर बना पीपा पुल बह गया। इस दौरान यूपी के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के साथ ही दियारा क्षेत्र में खेती के करने गए दर्जनों किसान फंस गए। लोगों के साथ ही कई दोपहिया व चारपहिया वाहन भी फंसे थे। जैसे तैसे लोगों ने खुद तथा वाहनों को सुरक्षित बचाया। इस दौरान गंगा में तेज धारा चल रही थी तथा लोगों के जान पर खतरा बना हुआ था।

मौसम का तांडव, तेज आंधी में नैनीजोर में बहा पीपा पुल, बाल बाल बची कई लोगों की जान

- तेज हवा के कारण दो भागों में बंट गया था पीपा पुल, यूपी आने जाने वालों के साथ ही घंटो फंसे रहे किसान

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

गुरूवार की दोपहर आई तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई है। साल के इस पहले आंधी में नैनीजोर के बिहार घाट पर गंगा नदी पर बना पीपा पुल बह गया। इस दौरान यूपी के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के साथ ही दियारा क्षेत्र में खेती के करने गए दर्जनों किसान फंस गए। लोगों के साथ ही कई दोपहिया व चारपहिया वाहन भी फंसे थे। जैसे तैसे लोगों ने खुद तथा वाहनों को सुरक्षित बचाया। इस दौरान गंगा में तेज धारा चल रही थी तथा लोगों के जान पर खतरा बना हुआ था। 

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में अचानक तेज आंधी पानी आई। आंधी के कारण पीपा पुल दो भागों में बंट गया। इस दौरान बड़ी तादात में लोग नैनीजोर की तरफ से बलिया व बलिया की तरफ से इस पारा अवाजाही कर रहे थे। जबकि दर्जनों किसान भी पीपा पुल को पार कर अपने खेत में गए थे। अचानक पीपा पुल बहने से सभी फंस गए थे। गनीमत रही कि कोई गंगा की तेज धारा में बहा नहीं।

बता दें कि बिहार घाट पर बना पीपा पुल नैनीजोर के साथ ही पूरे ब्रह्मपुर प्रखंड के लोगों को बलिया के हल्दी से जोड़ता है। इसके अलावे बड़ी संख्या में सीमावर्ती भोजपुर जिले के लोग भी इस पुल से आवागमन करते है। जानकारों का कहना है कि हर दिन सैकड़ो वाहन इस पीपा पुल से गुजरते है। यह पीपा पुलस यूपी व ब्रह्मपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र के बीच की लाईफ लाइन मानी जाती है। 

इस संबंध में पीपा पुल के सुपरवाइजर लखिन्द्र कुमार ने बताया कि दोपहर के समय अचानक तेज आंधी के कारण पुल का कुछ पीपा पानी के तेज बहाव में बह गया। जिस कारण इस पीपा पुल से आवागमन पुरी तरह से ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी विभाग व संबंधित ठेकेदार को दे दी गई है तथा बहुत ही जल्द इसका मरम्मत करा परिचालन बहाल किया जाएगा।