Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी
Keshav Times

चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी

डुमरांव-बक्सर मार्ग पर रविवार की देर शाम चंदा गांव के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। माधुरी होटल के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी

__ बक्सर से डुमरांव लौट रहे बाइक सवारों की अनियंत्रित हुई बाइक, दो की हालत नाजुक; समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव-बक्सर मार्ग पर रविवार की देर शाम चंदा गांव के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। माधुरी होटल के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी कृष्णा शर्मा अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे झाड़ियों में लहूलुहान अवस्था में पड़े युवकों को देखकर उन्होंने तत्काल मदद की पहल की। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को बिना देर किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया।घायलों की पहचान डुमरांव के दक्षिण टोला निवासी अंकित चौधरी (25), पिता अच्छेलाल चौधरी, अनिल साह (35), पिता बालदेव साह और पंकज ठाकुर (30), पिता सुशील ठाकुर के रूप में हुई है। इनमें अंकित चौधरी और अनिल साह की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि पंकज ठाकुर को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं।बताया जाता है कि तीनों युवक किसी काम से बक्सर गए थे। वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर डुमरांव लौट रहे थे।

चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी

इसी दौरान चंदा गांव के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हालांकि दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और बाइक किसी अन्य वाहन की चपेट में आई या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।इधर, हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों की बेचैनी और चिंता साफ दिखाई दे रही थी। एक साथ तीन युवकों के घायल होने की खबर से दक्षिण टोला में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।