Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

तेज रफ्तार की चपेट में आने से ब्रह्मपुर के पिकअप चालक की मौत, धड़ से अलग हो गया सर

तेज रफ्तार की चपेट में आने से ब्रह्मपुर के पिकअप चालक की मौत, धड़ से अलग हो गया सर

मुजफ्फरपुर से आम लेकर ब्रह्मपुर लौटने के दौरान हादसे में बक्सर के चालक की गई जान

सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, जब्त की कार; चालक गिरफ्तार

केटी न्यूज/आरा

जिले के कोईलवर थाना अंतर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन में दो सड़क हादसे हुए। पहला हादसा ट्रकों की टक्कर की हुई थी। जिसके 24 घंटों के भीतर ही एक और हादसा हो गया। जिसमें एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पिकअप चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की चालक का सिर धड़ से पूरी तरह से अलग हो गया। मृत चालक बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ललन जी के डेरा गांव निवासी रशेन्द्र राम का बेटा आशीष कुमार् (28 वर्षी

तेज रफ्तार की चपेट में आने से ब्रह्मपुर के पिकअप चालक की मौत, धड़ से अलग हो गया सर

य) बताया जा रहा है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनभावन मोड़ के पास बुधवार की अहले सुबह की है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना सुबह करीब तीन बजे की बतायी जा रही है। 

मृतक आशीष के पिता रशेन्द्र राम ने बताया कि उनका बेटा आशीष  मंगलवार को ब्रह्मपुर के एक व्यापारी का आम लाने पिकअप लेकर मुजफ्फरपुर के गोड़िया थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव गया था। रात में आम लेकर वह मुजफ्फरपुर से ब्रह्मपुर आ रहा था। उसी दौरान कोईलवर में हादसा हो गया। सुबह करीब चार बजे किसी ने फोन कर पूरे मामले की सूचना दी गयी। जिसके बाद वो अपने रिश्तेदारों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।