Monday, 30 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

नावानगर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

नावानगर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

- तेज गति से बाइक गड्ढे में पड़कर उछलने से सर में लगी थी गंभीर चोट

- ससुराल से वापस घर लौट रहा था युवक, आधार कार्ड से हुई उसकी पहचान  

केटी न्यूज/नावानगर  

सिकरियां लाइन नहर मार्ग पर मणियां हाई स्कूल के पास सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक सिकरौल थाना क्षेत्र के बसाव कला गांव निवासी श्रीभगवान राम के 22 वर्षीय पुत्र रविकांत कुमार है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है। घटना रविवार की देर शाम की है। बताया जाता है कि मृतक अपने ससुराल जगदीशपुर से सिकरियां नहर मार्ग से अपने गांव बसांव कला लौट रहा था। तभी उक्त स्थान पर मृतक की बाइक गड्ढे में पड़ गई।

नावानगर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

एक तो बाइक की रफ्तार तेज थी, ऊपर से हेलमेट नहीं पहन रखा था। गड्ढे में बाइक पड़ते ही बाइक दस फीट उपर उछलकर नीचे गिरा। जिससे बाइक चालक की सर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने सिकरौल पुलिस से संपर्क कर दुर्घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन सोनवर्षा ओपी पहुंच शव की पहचान कर ली है। इस संबंध में सोनवर्षा ओपी के प्रभारी ओपीध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि सिकरियां नहर मार्ग पर सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।