Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ आक्रोश, सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

चंदौली। कांग्रेस के ओबीसी, अल्पसंख्यक और अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं का एक समूह सोमवार को अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से मिला। यह मुलाकात राहुल गांधी के भड़काऊ बयान के बाद हुई।

राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ आक्रोश, सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

केटी न्यूज/ चंदौली

चंदौली। कांग्रेस के ओबीसी, अल्पसंख्यक और अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं का एक समूह सोमवार को अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से मिला। यह मुलाकात राहुल गांधी के भड़काऊ बयान के बाद हुई। उन्होंने राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा की वापसी और भाजपा नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस की ओर से ज्ञापन भी सौंपा गया।

ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वजीत सेठ ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ भड़काऊ बयान देना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैयद आले अब्बास ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधानिक मूल्यों की रक्षा और पिछड़े, दलित, आदिवासी तथा अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी के लिए मुहिम चलाई है। इस कारण आरएसएस और भाजपा इस मुहिम पर हमलावर हैं। 

अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो का संदेश देने वाले राहुल गांधी के खिलाफ भड़काऊ बयान स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने एसपीजी सुरक्षा की बहाली और नफरती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मधु राय, सतीश बिंद, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, रामानंद यादव, राम मूरत गुप्ता, राधेश्याम यदुवंशी, गंगाराम, मुनीर खान, और राकेश खरवार भी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।