Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

महानगरों के बाद एक बार फिर जिले में कोरोना ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है।

महानगरों के बाद एक बार फिर जिले में कोरोना ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है।

केटी न्यूज 

शनिवार को पहला केस दुबहर क्षेत्र के एक गांव में मिला है। जिसमें 12 वर्षीय बच्ची पॉजिटिव पाई गई है। जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। पॉजिटिव बच्ची के संपर्क में आए 13 लोगों की क्षेत्रीय टीम ने जांच की और सभी को पूर्व की भांति होम आइसोलेशन में रहकर सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है। इसकी पुष्टि जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने की है। जिला सर्विलांस अधिकारी ने आमजन से अनुरोध किया है कि आज की लापारवाही कल घातक बन सकती है। क्योकि यह कोरोना वायरस एक बार बड़े शहरों में पांव पसार रहा है।

महानगरों के बाद एक बार फिर जिले में कोरोना ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है।

इसके रोकथाम के लिए पूर्व की भांति कोरोना प्रोटोकाल का हम सबको अक्षरशः पालन करना होगा। जैसे मुुंह पर मास्क लगाना, साबुन से बार-बार हाथ धोना, हा‌थ सैनिटाइज करना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना आदि है। कहा कि अगर कोई व्यक्ति पॉजिटिव मिलता है तो उसे ठंडे तथा तेल व मसाला वाले चीजों के सेवन करने से बचना चाहिए। इस दौरान गर्म चीजों का सेवन और कोई फल ग्रहण कर सकता है। इसमें  लिक्विड की मात्रा ज्यादा लेना चाहिए। इसके अलावा प्रतिदिन व्यायाम करें, चिकित्सकीय परामर्श पर समय से दवा लें। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जनपद के 18 ब्लॉक में पहले से टीम गठित है। जिनके द्वारा जांच की गई। जिसमें 12 वर्षीय बच्ची पॉजिटिव पाई गई। वहीं उसके संपर्क में आए 13 लोगों का भी टीम द्वारा सैंपल लिया गया एवं प्रिकॉशन के तौर पर उन्हें आइसोलेट में रहने की सलाह दी गई है। बताया कि प्रतिदिन जिले में 1000 सैंपल लिए जाते हैं। पहले टीमों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है, फिर दोबारा ट्रेनिंग सोमवार को दी जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।