Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
Keshav Times

बिहार फिल्म नीति को लेकर इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अनुदान शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह

डियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अभय सिन्हा और इंपा के कार्यकारिणी सदस्य व एफएमसी सेक्रेटरी निशांत उज्ज्वल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने और राज्य की फिल्म नीति को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बिहार फिल्म नीति को लेकर इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अनुदान शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह

केटी न्यूज/पटना

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन  के अध्यक्ष अभय सिन्हा और इंपा के कार्यकारिणी सदस्य व एफएमसी सेक्रेटरी निशांत उज्ज्वल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने और राज्य की फिल्म नीति को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बिहार फिल्म नीति को लेकर इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अनुदान शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह

 

मुलाकात के दौरान अभय सिन्हा ने बिहार फिल्म नीति के तहत फिल्मों को मिलने वाले अनुदान के विषय को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार में 30 से अधिक फिल्मों का निर्माण हो चुका है, लेकिन अब तक कई फिल्मों को अनुदान की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। अभय सिन्हा ने आग्रह किया कि इन फिल्मों को जल्द से जल्द अनुदान प्रदान किया जाए, ताकि निर्माताओं का भरोसा बना रहे और बिहार फिल्म निर्माण का एक मजबूत केंद्र बन सके।

बिहार फिल्म नीति को लेकर इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अनुदान शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह

 

अभय सिन्हा ने कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। यहां की संस्कृति, लोकेशन और प्रतिभाएं देशभर के फिल्मकारों को आकर्षित कर सकती हैं। यदि सरकार समयबद्ध तरीके से अनुदान और सुविधाएं उपलब्ध कराए, तो बिहार न सिर्फ भोजपुरी बल्कि अन्य भाषाओं की फिल्मों का भी बड़ा हब बन सकता है।

बिहार फिल्म नीति को लेकर इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अनुदान शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह

 

इस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अनुदान स्वीकृति में तेजी लाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण और मजबूत किया जाएगा। साथ ही, राज्य में बड़े स्तर पर फिल्म अवार्ड शो और सांस्कृतिक आयोजनों के आयोजन की भी योजना है, जिससे बिहार की पहचान फिल्म और कला के क्षेत्र में और मजबूत होगी। अभय सिन्हा और निशांत उज्ज्वल ने सरकार के इस आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बिहार के फिल्म उद्योग को नई दिशा और गति मिलेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।