Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

नीतीश कुमार ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से की यह मांग

नीतीश कुमार ने 22 सितंबर को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर एक अनुरोध किया।नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीतामढ़ी के पुनौरा धाम को बेहतर सड़क और रेल संपर्क देने की मांग की है।

नीतीश कुमार ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से की यह मांग
Nitish kumar

केटी न्यूज़/पटना

नीतीश कुमार ने 22 सितंबर को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर एक अनुरोध किया।नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीतामढ़ी के पुनौरा धाम को बेहतर सड़क और रेल संपर्क देने की मांग की है। पुनौरा धाम को मां सीता की जन्मस्थली माना जाता है।  उन्होंने पत्र में मांग की मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम के लिए सड़क और रेल सम्पर्कता बढ़ाई जाए। इसके अलावा पीएम मोदी से सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी मांग की है।

नीतीश कुमार ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से की यह मांग

नीतीश कुमार ने चिट्ठी में लिखा, सर्वप्रथम मैं आपको अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण एवं पवित्र नगरी अयोध्या के विकास हेतु किए गए कार्यों के लिए बधाई देता हूं। मुझे आपको यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि बिहार राज्य के अन्तर्गत सीतामढ़ी जिले में अवस्थित पुनौरा धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में विख्यात है। भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या की तरह ही माता सीता की जन्म स्थली पुनौरा धाम का भी वृहद धार्मिक महत्व है। बिहार सरकार द्वारा यहां पर 50 एकड़ भूमि को अधिग्रहीत कर पुनौरा धाम अन्तर्गत मां सीता के मंदिर परिसर के विस्तार एवं सौन्दर्यीकरण का निर्णय लिया गया है।

नीतीश कुमार ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से की यह मांग

इसके बाद नीतीश कुमार चिट्ठी में कहा, यह संतोष का विषय है कि भारत सरकार द्वारा अयोध्या से सीतामढ़ी जिले तक राम-जानकी मार्ग के निर्माण हेतु कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ ही मां सीता की जन्म स्थली पुनौरा धाम आने में सुविधा होगी। अनुरोध है कि इस मार्ग को शीघ्र पूर्ण किए जाने हेतु संबंधित मंत्रालय को आवश्यक निदेश देने की कृपा की जाए।

नीतीश कुमार ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से की यह मांग

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से कहा  बिहार राज्य को भी इससे लाभ हुआ है जिसके लिए मैं आपको विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं। अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच बेहतर रेल सम्पर्कता हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। अनुरोध है कि अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन के परिचालन हेतु रेल मंत्रालय को समुचित निदेश देने की कृपा की जाए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।