Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल
Keshav Times

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार

शादी-विवाह और मांगलिक समारोहों में हथियारों का प्रदर्शन कर हर्ष फायरिंग करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नावानगर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में आयोजित तिलक समारोह का है, जहां एक युवक द्वारा लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार

__लाइसेंसी दोनाली बंदूक से की जा रही थी फायरिंग, पुलिस ने हथियार भी किया जब्त

केटी न्यूज/नावानगर

शादी-विवाह और मांगलिक समारोहों में हथियारों का प्रदर्शन कर हर्ष फायरिंग करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नावानगर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में आयोजित तिलक समारोह का है, जहां एक युवक द्वारा लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी शुभम आर्य ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली गई। बताया जाता है कि नावानगर निवासी चंदन कुमार के भतीजे का तिलक समारोह आयोजित था। समारोह में परिवार और रिश्तेदारों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार

इसी दौरान चंदन कुमार ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकालकर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में युवक को समारोह के दौरान बंदूक से फायरिंग करते देखा गया। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचते ही एसपी शुभम आर्य ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसकी लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त कर लिया गया। इस संबंध में डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन ने गिरफ्तारी और हथियार जब्त किए जाने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि शादी-विवाह और अन्य मांगलिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग करना गैरकानूनी है।

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।